मध्य प्रदेश
मुस्कुराहट बताती है कि पुराने मित्र एक साथ बैठते हैं तो किस प्रकार का संतोष प्राप्त होता है बांकी बानगी सामने है
भोपाल में दिवंगत रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका अनावरण के मौके पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल और...
• Sep 23, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: मुस्कुराहट बताती है कि पुराने मित्र एक साथ बैठते हैं तो किस
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल में दिवंगत रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका अनावरण के मौके पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक का आमना सामना हो गया। थोड़ी देर के लिए दोनों नेताओं के बीच पार्टी का बंधन खत्म हो गया और दोनों नेता अपने गुजरे हुए कल में चले गए। एक दूसरे का हाथ थामे दोनों नेता काफी देर तक ठहाके लगाते रहे और वहां पर मौजूद लोग दोनों नेताओं की यारी को देख कर मुस्कुराते रहे। दरअसल डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल बीते हुए दौर में कांग्रेस नेता हुआ करते थे। डिप्टी सीएम कांग्रेस से एक चुनाव भी लड़ चुके हैं। उस हार के बाद ही राजेन्द्र शुक्ल ने भाजपा का दामन थामा और विजय के रथ पर सवार होकर डिप्टी सीएम की कुर्सी का रास्ता तय किया है। खबर के साथ दिख रही तस्वीर बेजुवां जरुर है लेकिन अपने भाव से यह चीख-चीख कर बता रही हैं कि दोनों नेता कितने प्रसन्न हैं। हांलांकि यह मुस्कान पूरी तरह से सियासी है लेकिन इसके मायने बहुत हैं। क्योंकि एक मित्र डिप्टी सीएम की कुर्सी पर हैं तो दूसरे मित्र इस उम्र में मीडिया प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे हैं। तस्वीर वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग से कयास भी लगा रहे हैं। क्योंकि जिस प्रकार से भाजपा में ब्राह्मण विरोधी माहौल तेजी से चल रहा है उसको देखते हुए कुछ नेता खुद के लिए अभी से अपने नए आशियाने का रास्ता तय करने लगे हैं। और यहां तो बात ने आशियाने की नहीं बल्कि पुराने घर की हो रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
रीलबाज पुलिसकर्मियों के खिलाफ ऐक्शन की तैयारी अधिकारी का गुणगान करने पर भी पुलिस कर्मियों पर गिरेगी गाज जारी हुआ आदेश
NEXT ARTICLE →
हेमंत खंडेलवाल जिन्होंने भाजपा को 'क्लीन स्वीप' का रास्ता दिखाया अब संगठन को गढ़ने का कर रहे काम
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

तीन महीने के अंदर जीत का 'मास्टर प्लान' बनाएगी कांग्रेस बूथ स्तर की इकाइयों में पदाधिकारियों की जल्द होगी नियुक्ति
23/9/2026
हेमंत खंडेलवाल जिन्होंने भाजपा को 'क्लीन स्वीप' का रास्ता दिखाया अब संगठन को गढ़ने का कर रहे काम
23/9/2026
रीलबाज पुलिसकर्मियों के खिलाफ ऐक्शन की तैयारी अधिकारी का गुणगान करने पर भी पुलिस कर्मियों पर गिरेगी गाज जारी हुआ आदेश
22/9/2026