Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

रीलबाज पुलिसकर्मियों के खिलाफ ऐक्शन की तैयारी अधिकारी का गुणगान करने पर भी पुलिस कर्मियों पर गिरेगी गाज जारी हुआ आदेश

मध्य प्रदेश में ड्यूटी के दौरान या बाद में वर्दी या अशोभनीय वेशभूषा में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों पर पुलिस हेड क्वार्टर क...

Sep 22, 2026 2 min read
रीलबाज पुलिसकर्मियों के खिलाफ ऐक्शन की तैयारी अधिकारी का गुणगान करने पर भी पुलिस कर्मियों पर गिरेगी गाज जारी हुआ आदेश

📷 Cover Photo: रीलबाज पुलिसकर्मियों के खिलाफ ऐक्शन की तैयारी अधिकारी का गुण

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश में ड्यूटी के दौरान या बाद में वर्दी या अशोभनीय वेशभूषा में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों पर पुलिस हेड क्वार्टर की वक्र दृष्टि पड़ चुकी है। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को इसको लेकर 24 बिंदुओं की नई गाइडलाइन जारी की है।

नोटिस से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई

गाइडलाइन के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस रेगुलेशन एक्ट और सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें कारण बताओ नोटिस से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है। साथ ही ChatGPT या अन्य माध्यमों पर भी शासकीय जानकारी अपलोड नहीं कर सकेंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में वर्दी में रील बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में यह गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के के माध्यम से रीलबाज पुलिस कर्मियों पर नकेल कसने का पूरा प्रयास किया गया है। 

अफसर का गुणगान किया तो नियंत्रण अधिकारी भी लपेटे में

PHQ ने साफ किया है कि विभागाध्यक्ष द्वारा इंटरनेट मीडिया और मीडिया संवाद को लेकर जारी निर्देशों का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा।

गाइडलाइन की बड़ी बातें -

- किसी अधिकारी का गुणगान या बढ़ा-चढ़ाकर महिमामंडन करने पर संबंधित कर्मचारी के साथ-साथ उसके नियंत्रण अधिकारी पर भी उपचारात्मक और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
- गिरफ्तारी, छापे और आपराधिक जांच से जुड़ी जानकारी शेयर करते समय अधिकतम सावधानी बरतनी होगी। जानकारी केवल आवश्यक तथ्यों तक ही सीमित रखनी होगी।
- कानून-व्यवस्था की घटनाओं और आपराधिक जांच सहित पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई और उपलब्धियों की जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकेंगे।
- जांच की प्रक्रिया और भविष्य में की जाने वाली कार्रवाई से संबंधित जानकारी लीक करने पर भी कार्रवाई होगी, क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT