Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने युवा के साथ अनुभव को दिया महत्व सोशल मीडिया को बनाया मजबूत

मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी मजबूत संगठनात्मक सोच का परिचय देते हुए दो नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगाई है। यह दोनों नियुक्तियां ...

Sep 22, 2026 2 min read
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने युवा के साथ अनुभव को दिया महत्व सोशल मीडिया को बनाया मजबूत

📷 Cover Photo: बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने युवा के साथ अनुभव को दिया म

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी मजबूत संगठनात्मक सोच का परिचय देते हुए दो नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगाई है। यह दोनों नियुक्तियां पार्टी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। शिवराज डाबी जैसे नेता को सोशल मीडिया प्रभारी बना कर प्रदेश अध्यक्ष ने यह बता दिया है कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया कितना प्रभावी है। यही कारण है कि सोशल मीडिया का जिम्मा शिवराज डाबी जैसे नेता के मजबूत हाथों में सौंपा गया है। इससे पहले सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी रजनीश अग्रवाल थे। जिन्होंने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया था। अग्रवाल को जब भी संगठन की तरफ से कोई जिम्मा दिया गया तो उन्होंने उसे पूरी शिद्दत के साथ उस भूमिका को निभाया है यही कारण है कि उनकी जोड़ का दूसरा व्यक्ति प्रदेश अध्यक्ष को चाहिए था। रजनीश अग्रवाल के राज्यसभा सांसद बनने के बाद यह पद खाली था। सुयस त्यागी अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उनमें युवा होने के नाते जोश तो है लेकिन कहीं न कहीं अनुभव की कमी दिख रही थी इसी लिए प्रदेश अध्यक्ष ने शिवराज डाबी को सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त कर यह बता दिया है कि सोशल मीडिया विभाग उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है। दूसरी नियुक्ति अजय शर्मा के रुप में हुई है जिन्हें संकुल प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। इसके संयोजक आशुतोष तिवारी थे जिन्हें दतिया विधानसभा के उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था। आशुतोष वो चुनाव बुरी तरह से हारे और उस हार के सदमे से अब तक नहीं निकल पाए जिसके कारण प्रकोष्ठ और संकुल कमजोर पड़ रहे थे इसी लिए अजय शर्मा को सह संयोजक के रुप में नियुक्त कर प्रदेश अध्यक्ष ने यहां भी मजबूती प्रदान करने का काम किया है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT