Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भोपाल के शिवराज डाबी बने सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी, अजय शर्मा को बनाया गया संकुल प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल के शिवराज डाबी को सोशल मीडिया विभाग का नया प्रभ...

Sep 21, 2026 1 min read
भोपाल के शिवराज डाबी बने सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी, अजय शर्मा को बनाया गया संकुल प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक

📷 Cover Photo: भोपाल के शिवराज डाबी बने सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी, अजय श

ADVERTISEMENT
Font Size:
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल के शिवराज डाबी को सोशल मीडिया विभाग का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा एक और नियुक्ति को हरी झंडी देते हुए अजय शर्मा को संकुल प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। दतिया उपचुनाव के चलते रुकी संगठनात्मक नियुक्तियों को अब पूरा किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान का भी आगाज हो चुका है और अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा अपनी अपने सारे तंत्र का इस्तेमाल करना चाहती है। यही कारण है कि इन नियुक्तियों को किया गया है। सोशल मीडिया इस वक्त राजनीति का एक बड़ा हथियार है और उसे मजबूत करने का जिम्मा शिवराज डाबी को दिया गया है।भाजपा ने इस नियुक्ति की प्रतिलिपि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय संयोजक सोशल मीडिया विभाग दीपक महास्के समेत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों तक भेजी है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT