Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

इंदौर आने से पहले राहुल गांधी ने मोहन सरकार पर बोला हमला आदिवासी बच्चों की मौत से लेकर जहरीली शराब का किया उल्लेख

सियासत का अखाड़ा बन चुके इंदौर में 19 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। उससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ...

Sep 18, 2026 2 min read
इंदौर आने से पहले राहुल गांधी ने मोहन सरकार पर बोला हमला आदिवासी बच्चों की मौत से लेकर जहरीली शराब का किया उल्लेख

📷 Cover Photo: इंदौर आने से पहले राहुल गांधी ने मोहन सरकार पर बोला हमला आदि

ADVERTISEMENT
Font Size:
सियासत का अखाड़ा बन चुके इंदौर में 19 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। उससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बालाघाट में 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर मध्य प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

राहुल ने X पर पोस्ट कर कहा- MP की स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा है-

> बालाघाट में 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच मौत हो गई और संवेदनहीन सरकार सोती रही।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब, कुपोषण जैसे मुद्दों पर सरकार हर स्तर पर अक्षम बताते हुए, स्वास्थ्य, शिक्षा की बदहाली का मुद्दा उठाया है। राहुल ने लिखा कि मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था आज देशभर में सबसे बर्बाद है। छात्र, बच्चे, गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े हों या फिर महिलाएं, हर वर्ग प्रताड़ित है, कोई खुश नहीं। मध्य प्रदेश सरकार आज भारत की सबसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार है।

दूसरी तरफ इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के लिए 13 लाख पंजीयन

छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तरफ से पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अब तक 13 लाख से अधिक पंजीयन होने का दावा किया जा रहा है।कार्यक्रम में QR कोड के जरिए एंट्री होगी। ऑनलाइन पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराया जा रहा है। इसको लेकर पार्टी नेता अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT