मध्य प्रदेश
इंदौर में नितिन नबीन की 'ग्रैंड' इंट्री कांग्रेस पर किया करारा प्रहार सेवा का लिया 'संकल्प'
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रथम आगमन पर इंदौर में जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से लेकर शहर के कोने-कोने को दुल्हन की तरह सजाया गया
• Sep 17, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: इंदौर में नितिन नबीन की 'ग्रैंड' इंट्री कांग्रेस पर किया करा
ADVERTISEMENT
Font Size:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रथम आगमन पर इंदौर में जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से लेकर शहर के कोने-कोने को दुल्हन की तरह सजाया गया। हजारों गेट से ग्रैंड स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहुंचने बड़े रोड शो का आयोजन भी हुआ जिसमें हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्शा कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वामित्व योजना के रूप में प्रदेश की जनता को एक अनमोल तोहफा दिया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह रजिस्ट्री केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि ग्रामीण आबादी को स्वाभिमान से जीने का मार्ग दिया है। दशकों से गांवों के लोगों को अपनी जमीन का मालिकाना हक नहीं मिला। अनेक पीढ़ियां संशय में निकलती गईं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में स्वामित्व योजना लागू की, जिसका सुखद परिणाम अब मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हमने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की है. इस पर सवाल उठाने वाले सेवा के भाव को नहीं समझ सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती से हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए आशीर्वाद का दीया जला रहे हैं। यह दिया देश में विकास और सुशासन का प्रतीक है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

कुपोषण और अधूरे टीकाकरण से सेहत पर संकट बालाघाट में 2 महीने में 30 बैगा बच्चों की मौत सरकारी आंकड़ों में सब 'All is Well'
17/9/2026
जिस शहर में दूषित पानी पीने से कई घरों के चिराग बुझ गए उसी शहर में भाजपा जलाएगी 'आशीर्वाद का दीया' दो दिन बाद राहुल गांधी फूंक मारने आएंगे
17/9/2026
जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली के टीआई को निलंबित कर दिया गया
16/9/2026