Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

आदिवासी बेल्ट में गुटबाजी पर BJP अध्यक्ष सख्त हेमंत खंडेलवाल ने संभाला मोर्चा संपर्क-संवाद-समन्वय फॉर्मूले से साधेंगे संगठन

आदिवासी बहुल जिलों में भाजपा की जमीनी स्थिति और गुटबाजी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक्शन मोड में हैं। वो धार, झाबुआ, बड़वानी और आलीराजपुर क...

• Oct 11, 2026• 2 min read
आदिवासी बेल्ट में गुटबाजी पर BJP अध्यक्ष सख्त हेमंत खंडेलवाल ने संभाला मोर्चा संपर्क-संवाद-समन्वय फॉर्मूले से साधेंगे संगठन

📷 Cover Photo: आदिवासी बेल्ट में गुटबाजी पर BJP अध्यक्ष सख्त हेमंत खंडेलवाल

ADVERTISEMENT
Font Size:
आदिवासी बहुल जिलों में भाजपा की जमीनी स्थिति और गुटबाजी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक्शन मोड में हैं। वो धार, झाबुआ, बड़वानी और आलीराजपुर के दौरे पर हैं।पार्टी संगठन ग्राउंड पर समन्वय सुधारने के लिए संपर्क, संवाद और समन्वय के फॉर्मूले पर काम कर रहा है, ताकि विपक्ष के राजनीतिक प्रभाव को बेअसर किया जा सके।

धार विवाद के बाद अध्यक्ष का दौरा अहम

दरअसल हाल ही में धार विधायक कालू सिंह ठाकुर और केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के बीच सार्वजनिक विवाद से पार्टी की किरकिरी हुई थी। संगठन ने दोनों को भोपाल बुलाकर समझाइश दी थी। अब खंडेलवाल इन जिलों में जाकर वास्तविक स्थिति का फीडबैक लेंगे और जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे। फोकस स्थानीय स्तर पर आपसी खींचतान पर लगाम लगाने पर है।

विंध्य के बाद अब महाकौशल की बारी
खंडेलवाल पिछले हफ्ते विंध्य क्षेत्र के कई जिलों का दौरा कर चुके हैं। आदिवासी बेल्ट के दौरे का मकसद जिला स्तर पर संगठन की सक्रियता और चल रहे कार्यक्रमों की हकीकत परखना है।

इसके बाद वो बालाघाट, मंडला, सिवनी और डिंडौरी जिले के प्रवास पर भी जाएंगे, ताकि बालाघाट में स्थानीय स्तर पर कांग्रेस भ्रम की स्थिति न बना सके। कांग्रेस भी इन आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा को घेरने की तैयारी में है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT