मध्य प्रदेश
भाजपा के 'विप्लव' को रोकने का काम करेंगे 'चंद्रशेखर' दो पदाधिकारियों के नाम पर ही छिपा है बीजेपी का भविष्य
चार दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दो बड़ी नियुक्तियां कर एमपी बीजेपी के नेताओं की बोलती बंद कर दी है। दोनों नेता पार्टी में अपनी रणनीति को कै...
• Sep 27, 2026• Updated: Sep 27, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: भाजपा के 'विप्लव' को रोकने का काम करेंगे 'चंद्रशेकर' दो पदाध
ADVERTISEMENT
Font Size:
चार दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दो बड़ी नियुक्तियां कर एमपी बीजेपी के नेताओं की बोलती बंद कर दी है। दोनों नेता पार्टी में अपनी रणनीति को कैसे धरातल में उतारेंगे यह तो भविष्य के गर्व में छिपा है लेकिन दोनों नेताओं के नाम एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न हैं और उनके नाम के अर्थ भी भिन्न हैं। सबसे पहले बात करते हैं संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी की जिनको हितानंद शर्मा की जगह पर लाया गया है। उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले चन्द्रशेखर तिवारी का जो नाम है वहीं भगवान शिव का नाम है। शिवजी ने चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया हुआ है, इसलिए उन्हें चंद्रशेखर कहा जाता है। अब बात करते हैं विप्लव देव की जिनके नाम को एमपी बीजेपी चरितार्थ कर रही है। विप्लव का अर्थ है। विद्रोह, बगावत या बड़ी क्रांति। इन दोनों पदाधिकारियों के नाम की तासीर अलग-अलग है। इस बात में कोई सक नहीं कि एमपी बीजेपी के संगठन और सरकार के बीच क्या चल रहा है यह बात किसी से छिपी नहीं है। कुछ ज्योतिषी कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति का नाम उसके जीवन और व्यक्तित्व पर काफी असर डालता है। लिहाजा विप्लव देव को उस वक्त एमपी बीजेपी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है जब बीजेपी में चारों तरफ 'विद्रोह' की आग भड़क रही है। ऐसे समय में चंद्रशेखर और विप्लव देव अलग-अलग तासीर वाले नेता पार्टी के 'विप्लव' को रोकने में कैसे कामयाब होंगे यह एक बड़ी चुनौती के साथ सवाल भी है?
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

AICC की राष्ट्रीय टीम में MP से कई नेताओं ने ठोंका दावा सचिन यादव-प्रवीण पाठक के हुए इंटरव्यू
27/9/2026
सेवा का 'संकल्प' लेते ही बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल ने ग्वालियर आगमन पर जश्न मनाने से किया इंकार
26/9/2026
डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का व्यक्तिगत नुकसान कराने के चक्कर में भाजपा ने प्रदेश के सभी ब्राह्मणों का विश्वास खो दिया
26/9/2026