मध्य प्रदेश
AICC की राष्ट्रीय टीम में MP से कई नेताओं ने ठोंका दावा सचिन यादव-प्रवीण पाठक के हुए इंटरव्यू
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में मध्यप्रदेश से कुछ नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने संगठन में काम करने के इच्छुक युवा नेताओं की जानकारी मांग...
• Sep 27, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: AICC की राष्ट्रीय टीम में MP से कई नेताओं ने ठोंका दावा सचिन
ADVERTISEMENT
Font Size:
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में मध्यप्रदेश से कुछ नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने संगठन में काम करने के इच्छुक युवा नेताओं की जानकारी मांगी है। इसमें सचिन यादव, प्रवीण पाठक, हरपाल सिंह ठाकुर सहित कुछ नेताओं के साक्षात्कार भी हो चुके हैं।
मुखबिर को मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी प्रदेश में पीढ़ी परिवर्तन कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को बनाने के बाद आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया को बनाया गया है।
Kunal Choudhary को UP और Hina Kanware को Punjab की जिम्मेदारी
पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, हिना कांवरे, भूपेंद्र मरावी और सत्यनारायण पटेल राष्ट्रीय सचिव हैं। इनमें कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश तो हिना कांवरे को पंजाब में लगाया गया है। अभय दुबे राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ओबीसी विकास परिषद के सदस्य हैं, तो कमलेश्वर पटेल केंद्रीय कार्यसमिति और ओमकार सिंह मरकाम चुनाव समिति के सदस्य हैं।
Meenakshi Natarajan ने लंदन में पढ़ाई के लिए छोड़े पद
प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना की प्रभारी थीं, हाल ही में उन्होंने लंदन में पढ़ाई के लिए सभी पद छोड़ दिए हैं। खबर है कि अरुण यादव और सचिन यादव को संगठन सृजन अभियान के तहत अलग-अलग राज्यों में भेजा जा रहा है। इनमें से किसी एक को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
सेवा का 'संकल्प' लेते ही बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल ने ग्वालियर आगमन पर जश्न मनाने से किया इंकार
NEXT ARTICLE →
भाजपा के 'विप्लव' को रोकने का काम करेंगे 'चंद्रशेखर' दो पदाधिकारियों के नाम पर ही छिपा है बीजेपी का भविष्य
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भाजपा के 'विप्लव' को रोकने का काम करेंगे 'चंद्रशेखर' दो पदाधिकारियों के नाम पर ही छिपा है बीजेपी का भविष्य
27/9/2026
सेवा का 'संकल्प' लेते ही बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल ने ग्वालियर आगमन पर जश्न मनाने से किया इंकार
26/9/2026
डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का व्यक्तिगत नुकसान कराने के चक्कर में भाजपा ने प्रदेश के सभी ब्राह्मणों का विश्वास खो दिया
26/9/2026