मध्य प्रदेश
सेवा का 'संकल्प' लेते ही बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल ने ग्वालियर आगमन पर जश्न मनाने से किया इंकार
मध्य प्रदेश बीजेपी मीडिया विभाग के पूर्व प्रभारी और राष्ट्रीय संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल राष्ट्रीय संयोजक का जिम्मा मिलने के ...
• Sep 26, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: सेवा का 'संकल्प' लेते ही बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आ
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश बीजेपी मीडिया विभाग के पूर्व प्रभारी और राष्ट्रीय संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल राष्ट्रीय संयोजक का जिम्मा मिलने के बाद आशीष अग्रवाल पहली बार ग्वालियर दौरे पर पहुंच रहे हैं। 27 सितंबर को होने वाले इस दौरे से पहले आशीष अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा है कि उनके आगमन पर कोई भी जश्न न मनाया जाए। राष्ट्रीय संयोजक ने कहा है कि सभी कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में मेहनत करें न कि उनके सम्मान में ढोल नगाड़े बजाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से न होर्डिंग, न बैनर और न औपचारिक स्वागत करने का आग्रह किया है। स्वागत के बजाय उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा गतिविधियों में भाग लेने की अपील की है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय संयोजक आशीष अग्रवाल के ग्वालियर में बड़ी संख्या में समर्थक हैं। जिनका जन सैलाव समय-समय पर देखने को मिलता रहा है। राष्ट्रीय संयोजक की इस पहल को पार्टी में एक बड़े संदेश के रुप में भी देखा जा रहा है। पार्टी के नेता उनकी पहल की जय कर तारीफ भी कर रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का व्यक्तिगत नुकसान कराने के चक्कर में भाजपा ने प्रदेश के सभी ब्राह्मणों का विश्वास खो दिया
26/9/2026
TET की अनिवार्यता खत्म करने समेत 3 मांगों को लेकर 27 सितंबर से भोपाल के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना देंगे शिक्षक
26/9/2026
सरकार संगठन और मीडिया के बीच 'बृज' का काम करेंगे 'गोपाल' 'शिव' संभालेंगे सोशल मीडिया
25/9/2026