मध्य प्रदेश
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा वोट चोरी नहीं हो रही लोगों ने 'चोरों' को वोट देना बंद कर दिया है सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा मांफी मांगे राहुल
रविवार को ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग और वोट चोरी के आरोपों पर ब...
• Sep 27, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा वोट चोरी नहीं हो रही लोगों ने 'चोर
ADVERTISEMENT
Font Size:
रविवार को ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग और वोट चोरी के आरोपों पर बड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि वोट चोरी नहीं हो रही है। जनता जागरूक हो गई है, इसलिए उन्होने अब चोरों को वोट देना बंद कर दिया है। उन्होंने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की भी मांग की। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 90 से अधिक चुनाव कांग्रेस हार चुकी है। इसलिए अपनी साख बचाने और उनके नेतृत्व पर सवाल न उठ जाएं, इसलिए वह कभी हाइड्रोजन बम लेकर आते हैं, कभी सुतली बम। उनके बम आखिर में फुस्स निकलते हैं। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि अब राहुल गांधी वोट चोरी के लिए एसआईआर को दोषी बता रहे हैं। इसका मतलब ईवीएम से वोट चोरी के आरोप उनके झूठ साबित हुए। अभी तक वह ईवीएम से वोट चोरी का प्रलाप कर रहे थे। देश की जनता से झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे थे। इस कृत्य के लिए सबसे पहले तो उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को अब तो समझ में आ जाना चाहिए कि वोट चोरी नहीं होते हैं। देश की जनता ने 'चोरों' को वोट देना बंद कर दिया है। इधर भोपाल में सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता आयोजित कर राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लगातार हार के क्रम को छोड़ने का राहुल गांधी को कोई उपास नहीं सूझ रहा है इसलिए देश की संवैधानिक व्यवस्था पर ही सवाल खड़ा करने लगे। वहीं सीएम मोहन यादव ने आपातकाल के दौरान हुई लोकतंत्र की हत्या का जिक्र कर कहा कि राहुल गांधी को जनता से मांफी मांगनी चाहिए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भाजपा के 'विप्लव' को रोकने का काम करेंगे 'चंद्रशेखर' दो पदाधिकारियों के नाम पर ही छिपा है बीजेपी का भविष्य
27/9/2026
AICC की राष्ट्रीय टीम में MP से कई नेताओं ने ठोंका दावा सचिन यादव-प्रवीण पाठक के हुए इंटरव्यू
27/9/2026
सेवा का 'संकल्प' लेते ही बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल ने ग्वालियर आगमन पर जश्न मनाने से किया इंकार
26/9/2026