Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मतदाता सूची को लेकर फिर सक्रिय हुई कांग्रेस 10 अक्टूबर तक लिए जाएंगे आवेदन BLO करेंगे सत्याप

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम छूटने को लेकर मचे हंगामे के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने छूटे हुए मतदात...

• Oct 5, 2026• 2 min read
मतदाता सूची को लेकर फिर सक्रिय हुई कांग्रेस 10 अक्टूबर तक लिए जाएंगे आवेदन BLO करेंगे सत्याप

📷 Cover Photo: मतदाता सूची को लेकर फिर सक्रिय हुई कांग्रेस 10 अक्टूबर तक लि

ADVERTISEMENT
Font Size:
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम छूटने को लेकर मचे हंगामे के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने छूटे हुए मतदाताओं को सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। मध्यप्रदेश में भी इसके तहत 10 अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस काम को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, SIR के दौरान जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया था और जो युवा 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन आवेदनों का बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जाएगा।

कांग्रेस की नजर, 33 लाख नाम हटाने का आरोप
वहीं, इस पूरी प्रक्रिया पर कांग्रेस ने नजर रखने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी जिला और विधानसभा स्तरीय समितियों को निर्देश दिए हैं कि वे बूथ लेवल एजेंट (BLA) को सक्रिय करें।

पटवारी ने कहा कि वे सुनिश्चित करें कि किसी अपात्र का नाम सूची में शामिल न हो। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम अपात्र बताकर SIR के दौरान हटाए गए थे, अगर उन्हें फिर से जोड़ा जाता है तो उसकी अलग सूची तैयार की जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि SIR में प्रदेश में लगभग 33 लाख नाम सूची से हटाए गए थे, जिनमें कई ऐसे लोग थे जो वर्षों से मतदान करते आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक-एक आवास के पते पर कई-कई मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT