Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

सिर पर गरीब का हाथ मां शारदा की शक्ति और मन में सेवा का संकल्प लिए विंध्य की धरा पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को मैहर पहुंच कर न सिर्फ मां शारदा का दर्शन कर पुर्ण्य अर्जित करने का काम किया बल्कि धर्म में कर...

• Oct 4, 2026• 2 min read
सिर पर गरीब का हाथ मां शारदा की शक्ति और मन में सेवा का संकल्प लिए विंध्य की धरा पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

📷 Cover Photo: सिर पर गरीब का हाथ मां शारदा की शक्ति और मन में सेवा का संकल

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को मैहर पहुंच कर न सिर्फ मां शारदा का दर्शन कर पुर्ण्य अर्जित करने का काम किया बल्कि धर्म में कर्म को कैसे शामिल किया जाता है उसकी मिशाल भी बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पेस की। दरअसल पीएम मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा संकल्प अभियान के रुप में मना रही है। महीने भर चलने वाले इस अभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर सामान्य नागरिकों से मुलाकात करने और आशीर्वाद का एक दिया जलाने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर सियासी शोरगुल से हट कर बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विंध्य की धरती पर अपना कदम बढ़ाते हुए पहले मां शारदा का आस्था और विश्वास के साथ दर्शन कर पुर्ण्य लाभ लिया उसके बाद सेवा के संकल्प को पूरा करते हुए वो वृद्ध आश्रम पहुंचे जहां बुजुर्गों की सेवा कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मैहर के एक होटल में सेवा संकल्प अभियान टोली की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। बैठक के दौरान मंत्री राधा सिंह, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, संभाग प्रभारी विजय दुबे, सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि विंध्य में पिछली दो पंच वर्सीय से लगातार कमल खिल रहा है। कितनी भी विपरीत परिस्थिति क्यों न रही हो लेकिन विंध्य की जनता का विश्वास भाजपा में बना रहा। उसी विश्वास को कायम रखने की जिम्मेदारी अब प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की है। इसी लिए प्रदेश अध्यक्ष अक्सर विंध्य का दौरा करते रहते हैं और वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात सहित आम नागरिकों से भी संवाद करते रहते हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT