मध्य प्रदेश
फ्लाप हुआ विधायक सिद्धार्त तिवारी का कार्यक्रम कर्मचारियों अधिकारियों पर निकाली भड़ास भीड़ नहीं जुटने से खुद हुए 'नौ दो ग्यारह'
उत्तरप्रदेश में UCC का जम कर विरोध हो रहा है और उसका असर अब यूपी के बार्डर रीवा के त्योंथर तक पहुंच चुका है। स्थानीय मुखबिरों के मुताबिक त्योंथर के मु...
• Oct 4, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: फ्लाप हुआ विधायक सिद्धार्त तिवारी का कार्यक्रम कर्मचारियों अ
ADVERTISEMENT
Font Size:
उत्तरप्रदेश में UCC का जम कर विरोध हो रहा है और उसका असर अब यूपी के बार्डर रीवा के त्योंथर तक पहुंच चुका है। स्थानीय मुखबिरों के मुताबिक त्योंथर के मुख्यालय पचामा विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम जनता नहीं पहुंची। जबकि कार्यकर्ताओं से कहा गया था कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को लेकर आएं और उसी हिसाब से कुर्सियां भी लगाई गई थी। लेकिन जब कार्यक्रम का समक्ष आया तो वहां गिनती के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सिद्धार्त तिवारी ने अधिकारियों पर जम कर भड़ास निकाली और खुद मौके से नदारत हो गए क्योंकि कार्यक्रम फ्लाप हो चुका था और विधायक जी को अपनी हकीकत का अहसास हो चुका था। जनता के बीच बेइज्जत होने से अच्छा यही था कि विधायक जी मौके से रवाना हो जाएं और विधायक जी ने किया भी वही। बताया जा रहा है कि अब रीवा में सवर्ण वर्ग के लोगों ने सवर्ण नेताओं से दूरी बनाने का काम शुरु कर दिया है। क्योंकि सवर्ण वर्ग के नेता चुनाव तो सवर्णों के बल पर जीत रहे हैं लेकिन जब सवर्णों के हित की बात आती है तो सवर्ण वर्ग से आने वाले सभी नेताओं को सांप सूंघ जाता है। और यहां तो बात सिद्धार्त तिवारी की है जो चुनाव तो कमल के सिंबल से जीते लेकिन चलते पंजे का हाथ थाम कर हैं। उनकी इन हरकतों के कारण भाजपा के मूल कार्यकर्ता स्थानीय विधायक सिद्धार्त तिवारी से नाराज हो चुकी है। सिद्धार्त धीरे-धीरे अब अपने दादा श्रीनिवास तिवारी के नक्शे-कदम पर चलने लगे हैं। जिनके राज में रीवा में ब्राह्मण वर्ग का ही दमन किया जाता था। निर्दोषों को जेल के कारागार में डाला जाता था। आखिर सिद्धार्त का डीएनए वही है उनके इर्द-गिर्द घूमने वाले भी उनके दादा के ही तथाकथित छर्रे हैं। लेकिन सिद्धार्त शायद ये भूल गए कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जहां किसी का अच्छा हो या न हो लेकिन बुरा नहीं होने दिया जाता है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
मध्य प्रदेश में 2016 से लटकी पदोन्नति पात्र कर्मचारियों को नहीं मिली दूसरी पदोन्नति सरकार के प्रति आक्रोश का माहौल
NEXT ARTICLE →
सिर पर गरीब का हाथ मां शारदा की शक्ति और मन में सेवा का संकल्प लिए विंध्य की धरा पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

सिर पर गरीब का हाथ मां शारदा की शक्ति और मन में सेवा का संकल्प लिए विंध्य की धरा पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
4/10/2026
मध्य प्रदेश में 2016 से लटकी पदोन्नति पात्र कर्मचारियों को नहीं मिली दूसरी पदोन्नति सरकार के प्रति आक्रोश का माहौल
4/10/2026
कैलाश और अमित शाह की जुगलबंदी से कई नेताओं के 'कलेजे' पर रेंगे 'सांप' आंखों ही आंखों में कह दी सारी बात
4/10/2026