Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक 'घोटाले' का खुलासा करते रहे और अध्यक्ष जीतू पटवारी महफिल लूट ले गए

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पार्टी में एकजुटता की बात करते हैं लेकिन मौका मिलने पर वो अपने ही पदाधिकारियों की जड़ खोद देते हैं। मामला ...

• Oct 16, 2026• 2 min read
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक 'घोटाले' का खुलासा करते रहे और अध्यक्ष जीतू पटवारी महफिल लूट ले गए

📷 Cover Photo: कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक 'घोटाले' का खुला

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पार्टी में एकजुटता की बात करते हैं लेकिन मौका मिलने पर वो अपने ही पदाधिकारियों की जड़ खोद देते हैं। मामला गुरुवार का है जब कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और राहुल राज ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित कर इंदौर में चल रही जमीन की बंदरबांट और बड़े घोटाले का खुलासा किया जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चंद मिनटों में ही ठंडा पानी फेर दिया। दरअसल मुकेश नायक की जैसे ही प्रेसवार्ता समाप्त हुई और वो इस बात से खुश हो ही रहे थे कि उन्होंने बड़े घोटाले का खुलासा कर सरकार की दुखती रग पर हाथ रखने का काम किया है लेकिन वो खुशी के पल आधे घंटे भी नहीं टिकने पाए। मुकेश नायक की प्रेसवार्ता के आधे घंटे बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर पहले मुकेश नायक के मुद्दे पर झपट्टा मार दिया। जिस मुद्दे पर मुकेश नायक आधे घंटे तक बतौर सबूत बात करते रहे उसी मुद्दे पर जीतू पटवारी ने पांच मिनट बात कर सारे मुद्दे को लूट लिया। वहीं पर बैठे कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक उनका मुंह ही ताकते रह गए। सारी महफ़िल लूटने के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस घर वापसी अभियान का आगाज करने जा रही है जिसके तहत भीम आर्मी के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। जीतू पटवारी द्वारा महफ़िल लूटने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी वो ऐसा काम करते रहे हैं जिसके कारण पार्टी के अंदर नाराजगी का आलम देखने को मिल चुका है। और वही काम उन्होंने फिर करके यह बता दिया है कि पार्टी के बॉस (Boss) वहीं हैं लिहाजा जो भी बड़े मुद्दे होंगे उस पर उन्हीं का अधिकार है। लेकिन पटवारी द्वारा उपेक्षित नेता यह बात स्वीकार करने को तैयार नहीं जिसकी बानगी प्रदेश कार्यालय में देखने को मिली और अंत में एक बड़े मुद्दे पर पानी फिर गया।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT