मध्य प्रदेश
एमपी बीजेपी में 'माइक्रो मैनेजमेंट' के मुरीद हुए संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी कहा संगठन में कोई दायित्व छोटा बड़ा नहीं
मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी के प्रवास शुरु हो चुके हैं। वो एक-एक करके अलग-अलग जिलों का प्रवास कर स्थानीय संगठन की मजबूती पर...
• Oct 16, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: एमपी बीजेपी में 'माइक्रो मैनेजमेंट' के मुरीद हुए संगठन महामं
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी के प्रवास शुरु हो चुके हैं। वो एक-एक करके अलग-अलग जिलों का प्रवास कर स्थानीय संगठन की मजबूती पर काम कर रहे हैं। हांलांकि इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पीछे नहीं हैं बीजेपी अध्यक्ष भी लगातार प्रवास कर जिलों की टीमों के साथ बैठक कर स्थानीय संगठनों को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी ने छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान वहां के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन में कोई दायित्व छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता, निर्धारित कार्यपद्धति का पालन, नियमित बैठकें और संगठनात्मक प्रवास संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करते हैं। जिन क्षेत्रों में संगठन की पहुंच अपेक्षाकृत कम है, वहां योजनाबद्ध तरीके से विस्तार करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान संगठन महामंत्री ने मध्यप्रदेश में अपनाई जा रही संगठनात्मक कार्यपद्धति और माइक्रो मैनेजमेंट की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की प्रत्येक गतिविधि स्पष्ट कार्ययोजना, बेहतर समन्वय और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ संचालित होनी चाहिए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना पार्टी की प्राथमिकता है। चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि भाजपा को सर्वस्पर्शी संगठन बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना आवश्यक है। इस बैठक में संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में चुनौतियां केवल चुनावी प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं हैं। सामाजिक मुद्दों, वैचारिक विमर्श और जनसंवाद के विभिन्न स्तरों पर भी कार्यकर्ताओं को सजग, सक्रिय और संवादशील रहना होगा। कार्यकर्ताओं को तथ्यों एवं पूरी तैयारी के साथ अपनी बात जनता के सामने रखनी चाहिए, ताकि पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाया जा सके।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान सिंधिया एंड टीम से तय होगा 'सत्ता वापसी' का रास्ता
NEXT ARTICLE →
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक 'घोटाले' का खुलासा करते रहे और अध्यक्ष जीतू पटवारी महफिल लूट ले गए
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक 'घोटाले' का खुलासा करते रहे और अध्यक्ष जीतू पटवारी महफिल लूट ले गए
16/10/2026
कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान सिंधिया एंड टीम से तय होगा 'सत्ता वापसी' का रास्ता
15/10/2026
एमपी में शासकीय विभागों में भर्ती का निकलेगा 'जखीरा' शिक्षा विभाग और होमगार्ड में होगी भर्ती रोड मैप तैयार
15/10/2026