Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान सिंधिया एंड टीम से तय होगा 'सत्ता वापसी' का रास्ता

मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव से पहले घर वापसी अभियान का आगाज करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि उनके पास करीब 6...

• Oct 15, 2026• 2 min read
कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान सिंधिया एंड टीम से तय होगा 'सत्ता वापसी' का रास्ता

📷 Cover Photo: कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान सिंधिया एंड टीम से तय होगा 'सत

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव से पहले घर वापसी अभियान का आगाज करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि उनके पास करीब 600 आवेदन आए हैं जो लोग बीच में भटक गए थे वो अब फिर कांग्रेस में आना चाहते हैं और  पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने भीम आर्मी के कई कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंग वस्त्र पहना कर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष से जब पूछा गया कि क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों की घर वापसी होगी जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने खुल कर जवाब नहीं दिया लेकिन उनकी बात से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि अगर सिंधिया कांग्रेस में घर वापसी की इच्छा जताते हैं तो उनकी भी घर वापसी कराई जा सकती है। दरअसल सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कांग्रेस काफी कमजोर हो गई है। पार्टी की तरफ से सिंधिया द्वारा खाली स्थान को भरने के तमाम प्रयास किए गए लेकिन कांग्रेस सफल नहीं हुई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के की समर्थक आज भी भाजपा से चुनाव जीत रहे हैं और सरकार में मंत्री भी हैं। यही कारण है कि कांग्रेस के पास अब तक उन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अन्य मजबूत दावेदार नहीं आए हैं। इसी लिए कांग्रेस बैकफुट पर जाने की तैयारी में है। क्योंकि सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस को अपने कमजोर पहलुओं पर काम करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण जीतू पटवारी को पार्टी की कमजोरी और मजबूती का अहसास है इसी लिए वो पार्टी में घर वापसी अभियान चला कर कमजोर कड़ियों को मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT