मध्य प्रदेश
एमपी में शासकीय विभागों में भर्ती का निकलेगा 'जखीरा' शिक्षा विभाग और होमगार्ड में होगी भर्ती रोड मैप तैयार
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में 18 साल बाद होमगार्ड (नगर सेना) के 5020 पदों पर भर्ती होने जा रही ह...
• Oct 15, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: एमपी में शासकीय विभागों में भर्ती का निकलेगा 'जखीरा' शिक्षा
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में 18 साल बाद होमगार्ड (नगर सेना) के 5020 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसकी प्रक्रिया इसी माह शुरू हो सकती है। गृह विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
महाकालेश्वर मंदिर के लिए 488 पद आरक्षित
इस भर्ती में सबसे खास बात यह है कि कुल 5020 पदों में से 4532 सामान्य होमगार्ड और 488 पद महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा के लिए आरक्षित रखे गए हैं। पहली बार होमगार्ड की भर्ती प्रदेश स्तर पर होगी। अभी तक जिला स्तर पर भर्ती होती थी।
33% पद महिलाओं के लिए आरक्षित
कुल 15,800 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 97 कंपनियां गठित हैं। 6690 पद रिक्त हैं। होमगार्ड में भी महिलाओं के लिए 33% पद आरक्षित किए गए हैं।
एक ही परीक्षा से होगी भर्ती, समय बचेगा
सरकार ने समान श्रेणी के पदों के लिए एक ही परीक्षा कराने का फैसला लिया है ताकि समय बचे। शिक्षक और पुलिस बल के पदों पर साप्ताहिक भर्तियां होंगी।
रोडमैप में इन पदों पर भी होगी भर्ती
सरकार के भर्ती रोडमैप के अनुसार जल्द ही इन विभागों में भी भर्तियां होंगी -
- स्कूल शिक्षा विभाग: 18,000 पद (शिक्षक श्रेणी 1, 2 और 3)
- जनजातीय विभाग: 18,834 पद (सहायक शिक्षक, लैब सहित अन्य)
- राजस्व विभाग: 3,969 पद (तहसीलदार, सहायक अधीक्षक सहित)
- वन, परिवहन, सहकारिता, नगर और ग्रामीण विकास व आवास: करीब 1200 पदों पर भर्ती की योजना।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2028 तक 80 हजार पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 13 विभागों में 27% पद पहले ही भरे जा चुके हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

जिस प्रकार बिच्छू का स्वभाव डंक मारना है ठीक उसी प्रकार 'विभीषण' का काम इधर की बात उधर करना और अ-स्थिरता का माहौल बनाना
15/10/2026
बीजेपी के मोर्चा अध्यक्षों की बैठक में 'विभीषण' की नो इंट्री भवन सुदृढ़ीकरण समिति की बैठक में मिली जगह
14/10/2026
मोहन के हाथ में 'शिव' की नब्ज आदिवासी तो बहाना हैं सालों की सियासत को ठिकाने लगाना है सीएम की बेफिक्री ने किया इशारा
14/10/2026