Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

तीन महीने के अंदर जीत का 'मास्टर प्लान' बनाएगी कांग्रेस बूथ स्तर की इकाइयों में पदाधिकारियों की जल्द होगी नियुक्ति

मध्य प्रदेश में साल 2027 से चुनाव का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सबसे पहले दलीय आधार पर नगरीय निकाय चुनाव होंगे, उसके ठीक बाद त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं...

Sep 23, 2026 2 min read
तीन महीने के अंदर जीत का 'मास्टर प्लान' बनाएगी कांग्रेस  बूथ स्तर की इकाइयों में पदाधिकारियों की जल्द होगी नियुक्ति

📷 Cover Photo: तीन महीने के अंदर जीत का 'मास्टर प्लान' बनाएगी कांग्रेस बूथ

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश में साल 2027 से चुनाव का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सबसे पहले दलीय आधार पर नगरीय निकाय चुनाव होंगे, उसके ठीक बाद त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होंगे। मैदानी स्तर पर तैयारियों में जुटने से पहले कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की है। इसमें विभाग, प्रकोष्ठ के साथ जिला, ब्लॉक और विधानसभा स्तरीय समितियों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

पहले चरण में जिला-ब्लॉक अध्यक्ष बनाए, फिर सभी इकाइयां भंग कीं

कांग्रेस ने पहले चरण में संगठन सृजन अभियान चलाकर जिला अध्यक्ष और ब्लॉक इकाइयों के अध्यक्ष नियुक्त किए थे। सहमति बनाकर जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भी बनाई गई और पंचायत स्तर पर ग्राम समितियों का गठन भी किया गया।

लेकिन यह काम पूरा होने से पहले ही प्रदेश इकाई के सभी विभाग और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया। इनके साथ ही जिला और ब्लॉक इकाइयां भी भंग हो गईं। सूत्रों के मुताबिक, जिला अध्यक्षों के कामकाज के आकलन में कुछ का प्रदर्शन कमजोर पाया गया है। उनके स्थान पर नई नियुक्तियां प्रस्तावित हैं।

3 महीने में सभी नियुक्तियां पूरी होंगी - संजय कामले

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय कामले का कहना है कि संगठन सृजन का काम पूरा किए बिना चुनावी तैयारी में नहीं जुटा जा सकता। आगामी तीन महीने में सभी स्तर पर नियुक्तियां पूरी की जाएंगी।

संगठन सृजन अभियान के बाद प्रशिक्षण का पहला चरण पूर्णता की ओर है। दूसरे चरण में विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण शुरू होगा। इसमें बनाए गए पदाधिकारियों का सत्यापन भी होगा और शेष नियुक्तियां पूरी करने के बाद संगठन चुनाव की तैयारी में जुटेगा।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT