Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

आशीष अग्रवाल का राष्ट्रीय टीम प्रमोशन तो एमपी में बृजगोपाल लोया बने मीडिया प्रभारी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रबंधन से राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचे आशीष ऊषा अग्रवाल ने महीने भर के अंदर बड़ी उड़ान भरते हुए राष्ट्रीय मीडिया विभाग की ज...

Sep 23, 2026 2 min read
आशीष अग्रवाल का राष्ट्रीय टीम प्रमोशन तो एमपी में बृजगोपाल लोया बने मीडिया प्रभारी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा फैसला

📷 Cover Photo: आशीष अग्रवाल का राष्ट्रीय टीम प्रमोशन तो एमपी में बृजगोपाल ल

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रबंधन से राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचे आशीष ऊषा अग्रवाल ने महीने भर के अंदर बड़ी उड़ान भरते हुए राष्ट्रीय मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभाल ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में करीब एक महीने पहले राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाए गए आशीष अग्रवाल को अब राष्ट्रीय मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है। 23 सितंबर को सामने आई नियुक्ति के साथ ही मध्यप्रदेश के इस नेता की जिम्मेदारी प्रदेश की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है। खास बात यह है कि अगस्त में जब भाजपा ने नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम घोषित की थी, तब आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी। उस समय अनिल बलूनी मीडिया संयोजक थे और आशीष अग्रवाल के साथ प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को सह-संयोजक बनाया गया था। अब महज कुछ सप्ताह बाद जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। अनिल बलूनी को कम्युनिकेशन विभाग में नई जिम्मेदारी दिए जाने और आशीष अग्रवाल को मीडिया विभाग की कमान सौंपे जाने के साथ राष्ट्रीय मीडिया संगठन में उनकी भूमिका पहले से कहीं बड़ी हो गई है। इधर एमपी में भी आशीष अग्रवाल के उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी गई है। एमपी मीडिया विभाग के प्रभारी का जिम्मा अब बृजगोपाल लोया के साथ सौंपा गया है। लोया पिछले कुछ महीनों से काफी सक्रिय भूमिका में रहे हैं। ओरछा में हुई प्रदेश कार्यसमिति के दौरान बृजगोपाल लोया की सक्रियता बताने के लिए काफी थी कि बीजेपी मीडिया विभाग के अगले कप्तान यही बनने वाले हैं। लोया कि नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की है। यह नियुक्ति उनकी सक्रियता को देखते हुए की गई है। साथ ही मीडिया में जिस प्रकार से बृजगोपाल लोया के संबंध हैं उसका उन्हें प्रदेश अध्यक्ष ने इनाम दिया है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT