Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

घोषणाओं तक सीमित रही 'गोकुल ग्राम' की योजना सीएम मोहन यादव के सपने पर अधिकारियों ने फेरा पानी

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डाक्टर मोहन यादव ने प्रदेश भर में गोकुल ग्राम बनाने की घोषणा की थी। प्रदेश की जनता को सपना दिखाते हुए कहा गया था कि अब गोप...

• Oct 2, 2026• 2 min read
घोषणाओं तक सीमित रही 'गोकुल ग्राम' की योजना सीएम मोहन यादव के सपने पर अधिकारियों ने फेरा पानी

📷 Cover Photo: घोषणाओं तक सीमित रही 'गोकुल ग्राम' की योजना सीएम मोहन यादव क

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डाक्टर मोहन यादव ने प्रदेश भर में गोकुल ग्राम बनाने की घोषणा की थी। प्रदेश की जनता को सपना दिखाते हुए कहा गया था कि अब गोपालक किसानों को दूध का उचित मूल्य मिलेगा। गांव में दूध की धारा बहेगी। लेकिन अब तक दूध के बजाय सिर्फ झूंठ की धारा ही बहती नजर आई है क्योंकि सीएम मोहन यादव द्वारा की गई घोषणा अब तक धरातल में नहीं उतरी है। जबकि राज्य सरकार ने पशुपालन विभाग के बजट को 300 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2600 करोड़ रुपये कर दिया है। बजट बढ़ाने के साथ हाईटेक गौशालाओं के निर्माण का दावा किया गया था। जहां दूध के साथ-साथ सीएनजी गैस, प्राकृतिक खाद और गोमूत्र से दवाइयां भी बनाने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री की घोषणा को छह महीने से ज्यादा का वक्त बीतने चला है लेकिन अब तक सीएम की योजना पर कोई अम्ल नहीं किया गया है। सरकार की लाख घोषणाओं के बाद भी आज गोवंश नेशनल हाइवे की शोभा बढ़ा रहे और और आम नागरिक अपनी जान गवां रहे हैं। जब भी कोई बड़ा शासकीय कार्यक्रम होता है तो सीएम बड़ी घोषणाएं कर देते हैं लेकिन उन घोषणाओं पर उनके अधिकारी कितना अमल करते हैं उसकी बानगी गोकुल ग्राम की घोषणा है। बजट बढ़ाने की भी बात हुई लेकिन सबकुछ मंच की घोषणाओं तक ही सीमित रहा।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT