Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश कांग्रेस के 'निष्क्रिय' पदाधिकारियों की होगी छुट्टी महीने भर के अंदर दिखेगा बड़ा बदलाव

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश इकाई भंग नहीं होगी। केंद्रीय संगठन की हरी झंडी के बाद अब तय हुआ है कि पूरी कार्यकारिणी को भंग करने के बजाय सिर्फ निष...

• Oct 6, 2026• 2 min read
मध्य प्रदेश कांग्रेस के 'निष्क्रिय' पदाधिकारियों की होगी छुट्टी महीने भर के अंदर दिखेगा बड़ा बदलाव

📷 Cover Photo: मध्य प्रदेश कांग्रेस के 'निष्क्रिय' पदाधिकारियों की होगी छुट

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश इकाई भंग नहीं होगी। केंद्रीय संगठन की हरी झंडी के बाद अब तय हुआ है कि पूरी कार्यकारिणी को भंग करने के बजाय सिर्फ निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नई नियुक्तियां की जाएंगी। नई टीम अगले एक माह में तैयार हो जाएगी।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मुताबिक पहले प्रदेश कार्यकारिणी को पूरी तरह भंग कर नई टीम बनाने पर विचार किया गया था, लेकिन इस पर मंथन के बाद फैसला बदला गया। अब जिन नेताओं को चुनाव से लेकर संगठन के काम में निष्क्रिय पाया गया है, उन्हें हटाकर उनकी जगह नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि वे पूरी तरह से संगठन का काम देख सकें।

विभाग और प्रकोष्ठ पहले ही भंग
प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति और ब्लॉक अध्यक्षों को स्वतंत्रता दी गई थी। लेकिन प्रकल्पों और विभागों के काम की समीक्षा में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सभी विभाग और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया था। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी को भी भंग कर नई टीम बनाने के संकेत दिए गए थे, जिसके चलते पिछले दो महीने से संगठन की गतिविधियां ठप पड़ी हैं।

मुखबिर को मिली सूचना के मुताबिक पिछले महीने केंद्रीय संगठन ने प्रदेश के कामकाज की समीक्षा की थी। इसमें कुछ जिला अध्यक्षों का प्रदर्शन कमतर आंका गया था। अब तय किया गया है कि क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखते हुए विभाग और प्रकोष्ठों में भी नई नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं जिला अध्यक्षों को भी बदला जा सकता है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT