मध्य प्रदेश
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 'शगुन' में किया 'आंगन मिलन' जलाया आशीर्वाद का दीया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया संवाद
विंध्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मां शारदा का दर्शन करने के बाद पहले सतना फिर रीवा की ओर रुख किया। सभी जगहों पर कोर...
• Oct 5, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 'शगुन' में किया 'आंगन मिलन'
ADVERTISEMENT
Font Size:
विंध्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मां शारदा का दर्शन करने के बाद पहले सतना फिर रीवा की ओर रुख किया। सभी जगहों पर कोर ग्रुप की बैठक की। सेवा का संकल्प लिए बीजेपी अध्यक्ष ने बुजुर्गों की सेवा के साथ आंगन मिलन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। बीजेपी अध्यक्ष जब मऊगंज पहुंचे तो एक के बाद एक कार्यक्रमों में शामिल हुए। शगुन गार्डन में आंगन मिलन किया जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका और बीजेपी महिला मैर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। गौरतलब है कि पीएम मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा संकल्प अभियान के रुप में मना रही है। अभियान के दौरान पार्टी के पदाधिकारी बूथ स्तर तक पहुंच रहे हैं और आम नागरिकों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष खुद आगे बढ़ कर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में अन्य कार्यकर्ताओं पर भी सेवा संकल्प अभियान के लिए दबाव बढ़ रहा है। इस अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जिला इकाइयों को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलों की कोर ग्रुप की बैठकें आयोजित हो रही हैं। बीजेपी अध्यक्ष को एक कुशल संगठक माना जाता है। चुनावी रणनीति को बनाने और धरातल पर उतारने का हुनर बीजेपी अध्यक्ष को है। इसी लिए अध्यक्ष खंडेलवाल के यह दौरे पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह दौरा मिशन 28 का आगाज भी कहा जा सकता है। विंध्य बीजेपी का अभेद्य किला है। जिसके किलेबंदी की जिम्मेदारी अब खुद बीजेपी अध्यक्ष ने ले ली है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भाजपा के कोर ग्रुप पर सीएम की 'कैंची' पहले कुछ वरिष्ठ नेताओं को बुलाया नहीं फिर कहा नेता उपलब्ध नहीं थे
5/10/2026
मतदाता सूची को लेकर फिर सक्रिय हुई कांग्रेस 10 अक्टूबर तक लिए जाएंगे आवेदन BLO करेंगे सत्याप
5/10/2026
सिर पर गरीब का हाथ मां शारदा की शक्ति और मन में सेवा का संकल्प लिए विंध्य की धरा पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
4/10/2026