Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एक नवंबर से पहले कर्मचारियों को तोहफा देगी मोहन सरकार मंहगाई भत्ते के साथ अनुकंपा नियुक्ति-पदोन्नति के नियम बदलने की तैयारी

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस (1 नवंबर) से पहले राज्य सरकार कर्मचारियों के हित में कई बड़े फैसले लेने की तैयारी में है। इसमें अनुकंपा नियुक्ति, पदोन्नति...

• Sep 29, 2026• 2 min read
एक नवंबर से पहले कर्मचारियों को तोहफा देगी मोहन सरकार मंहगाई भत्ते के साथ अनुकंपा नियुक्ति-पदोन्नति के नियम बदलने की तैयारी

📷 Cover Photo: एक नवंबर से पहले कर्मचारियों को तोहफा देगी मोहन सरकार मंहगाई

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस (1 नवंबर) से पहले राज्य सरकार कर्मचारियों के हित में कई बड़े फैसले लेने की तैयारी में है। इसमें अनुकंपा नियुक्ति, पदोन्नति, सेवा शर्तों और आचरण नियमों में संशोधन शामिल है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सामान्य प्रशासन, वित्त और अन्य विभागों को नीतिगत मामलों पर जल्द कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि अलग-अलग विषयों को लेकर प्रदेश के शासकीय कर्मचारी सरकार से काफी नाराज़ हैं यही कारण है कि अब सरकार कर्मचारियों की नाराजगी दूर करने की योजना पर काम कर रही है। 

भर्ती प्रक्रिया तेज होगी, एक ही परीक्षा पर विचार
सरकार भर्ती नियमों में भी संशोधन कर सकती है, ताकि भर्ती प्रक्रिया तेज हो सके। सरकार भर्ती परीक्षाओं की संख्या को सीमित करने पर विचार कर रही है, ताकि अभ्यर्थियों को अलग-अलग परीक्षाएं न देनी पड़ें। सरकार की मंशा है कि समान प्रकृति के पदों के लिए एक ही परीक्षा आयोजित की जाए। इससे बार-बार परीक्षा कराने में लगने वाले समय और संसाधनों की बचत होगी।

अनुकंपा नियुक्ति और CPCT का पेंच
प्रदेश में अनुकंपा नियुक्तियों के मामले लंबे समय से अटके हैं। हाल ही में स्कूल शिक्षा विभाग ने 700 से अधिक नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। वहीं, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की तृतीय श्रेणी में पदोन्नति CPCT (कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा) के कारण प्रभावित हो रही है। कई विभागों में पदोन्नति के बाद कर्मचारियों को पदावनत भी किया गया है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT