मध्य प्रदेश
बीजेपी महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी एमपी से 'नाराज' होकर वापस लौटीं जताई नाराजगी
भाजपा महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश प्रवास पर थीं। मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते वो वरिष्ठ पदा...
• Sep 29, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी एम
ADVERTISEMENT
Font Size:
भाजपा महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश प्रवास पर थीं। मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते वो वरिष्ठ पदाधिकारियों की तरह सम्मान की हकदार थीं लेकिन जब वो एमपी दौरे पर पहुंची तो उनको यहां पर सौतेले व्योहार से गुजरना पड़ा। दो-चार महिला कार्यकर्ताओं को छोड़ कोई बड़ा पदाधिकारी उनके साथ देखने को नहीं मिला। वो महिला मोर्चे की एक बैठक में भी शामिल हुईं लेकिन वो बैठक पूरी तरह से नीरस नजर आई क्योंकि जो गिनी चुनी महिला कार्यकर्ता थीं उनमें रूप कुमारी चौधरी के प्रति कोई उत्साह देखने को नहीं मिला। प्रदेश कार्यालय में घंटों वक्त बिताने के बाद भी उन्हें वो अपनत्व का भाव नहीं मिला जो भाजपा की परंपरा है। क्योंकि भाजपा में अतिथियों को काफी महत्व दिया जाता है लेकिन रुप कुमारी चौधरी के साथ ऐसा नहीं हुआ। गौरतलब है कि पीएम मोदी के जन्मदिन को भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रुप में मना रही हैं जिसके तहत महिला मोर्चा को ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का दायित्व मिला है। उसी कार्यक्रम को लेकर रूप कुमारी चौधरी का एमपी दौरा हुआ था। खबर ये भी है कि रूप कुमारी चौधरी को ग्वालियर में धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ा है। भोपाल से दिल्ली पहुंचने के बाद बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली में एमपी महिला मोर्चा के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। उन्होने एमपी बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा किया है। गौरतलब है कि एमपी बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे हैं जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में कंजूसी की जिसके कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष को एमपी से नाराज होकर वापस लौटना पड़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत सम्मान की बात भोपाल से दिल्ली पहुंचने के बाद अब महिला मोर्चे में सन्नाटे का माहौल है। वहां पर कोई भी पदाधिकारी ज्यादा बात करने की स्थिति में नजर नहीं आ रही हैं। अब पार्टी की पदाधिकारी बात करने से भले कतरा रही हों लेकिन बात तो दूर तलक जाएगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
30 सितंबर को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी जिला प्रभारियों की लेंगे बड़ी बैठक
NEXT ARTICLE →
एक नवंबर से पहले कर्मचारियों को तोहफा देगी मोहन सरकार मंहगाई भत्ते के साथ अनुकंपा नियुक्ति-पदोन्नति के नियम बदलने की तैयारी
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

एक नवंबर से पहले कर्मचारियों को तोहफा देगी मोहन सरकार मंहगाई भत्ते के साथ अनुकंपा नियुक्ति-पदोन्नति के नियम बदलने की तैयारी
29/9/2026
30 सितंबर को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी जिला प्रभारियों की लेंगे बड़ी बैठक
28/9/2026
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के 'फ्रंट फुट' पर आते ही 'बैक फुट' हुए 'विभीषण'
28/9/2026