Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

30 सितंबर को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी जिला प्रभारियों की लेंगे बड़ी बैठक

मध्य प्रदेश भाजपा में हाई लेबल पर हुए संगठनात्मक बदलाव के बाद 30 सितंबर को नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी ब...

• Sep 28, 2026• 2 min read
30 सितंबर को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी जिला प्रभारियों की लेंगे बड़ी बैठक

📷 Cover Photo: 30 सितंबर को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और संगठन मह

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा में हाई लेबल पर हुए संगठनात्मक बदलाव के बाद 30 सितंबर को नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी बड़ी बैठक लेने जा रहे हैं। इसी दिन से दोनों नेता औपचारिक रुप से मध्य प्रदेश में अपना चार्ज भी लेने जा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही प्रदेश प्रभारी और संगठन महामंत्री की नियुक्ति हुई है जिसके बाद बीजेपी के पदाधिकारियों में बेचैनी का माहौल देखने को मिल रहा है। जिला प्रभारियों की होने वाली यह बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से काफी अहम मानी जा रही है। दरअसल जिस प्रकार से सत्ता और संगठन के बीच द्वंद की स्थिति निर्मिति हो गई थी। और उसके कारण सीएम से लेकर प्रदेश अध्यक्ष की दिल्ली में परेड हुई और फिर उसके बाद ही अजय जामवाल की विदाई कर इन दोनों नेताओं की एमपी के संगठन में नियुक्ति की गई उससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सत्ता और संगठन के बीच एक बार फिर समन्वय स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। क्योंकि सत्ता और संगठन के बीच चल रहे अंतरद्वंद के कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं में अस्थिरता का माहौल बन गया था लिहाजा अब भाजपा हाई कमान ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति कर यह बताने का प्रयास किया है कि सत्ता और संगठन के बीच सब आल इज वेल है। मतलब साफ है कि अब भाजपा चुनावी मोड में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिसकी शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT