Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

इंदौर में Gen-Z छात्रों से बोले राहुल गांधी मौजूदा सिस्टम को सवाल पसंद नहीं उसे अंधभक्त चाहिए

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में अपने आउटरीच कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' के पांचवें संस्करण में Gen-Z छात्रों से संवाद किय...

Sep 20, 2026 2 min read
इंदौर में Gen-Z छात्रों से बोले राहुल गांधी मौजूदा सिस्टम को सवाल पसंद नहीं उसे अंधभक्त चाहिए

📷 Cover Photo: इंदौर में Gen-Z छात्रों से बोले राहुल गांधी मौजूदा सिस्टम को

ADVERTISEMENT
Font Size:
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में अपने आउटरीच कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' के पांचवें संस्करण में Gen-Z छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने देश की पूरी व्यवस्था पर 'सिस्टम' का कब्जा होने का दावा करते हुए मोदी सरकार और RSS पर जमकर हमला बोला।

राहुल ने कहा- इस सिस्टम को छात्र स्वीकार्य नहीं हैं, क्योंकि वे सवाल करते हैं। इसलिए मौजूदा सिस्टम छात्रों को नहीं चाहता, बल्कि वह पूरे देश में अंधभक्त चाहता है। जहां छात्र ईमानदार और निडर होते हैं, वहीं अंधभक्त बेईमान और झूठे होते हैं। देश में आज जो नफरत चल रही है, उसे छात्र ही मिटा सकते हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर पूरे संचार तंत्र की निगरानी और फोन टैपिंग कराने का आरोप भी लगाया।

MP के युवाओं ने उठाए लोकल मुद्दे

कार्यक्रम में प्रशासनिक मशक्कत के बाद छात्रों से रूबरू हुए राहुल से युवाओं ने कई स्थानीय मुद्दे भी उठाए। इसमें -

- OBC कोटा बढ़ने के बाद 13% सरकारी पदों पर भर्ती पर लगी रोक
- नर्सिंग घोटाला
- व्यापमं परीक्षा में गड़बड़ियां
- भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित न होना

जैसे मुद्दे शामिल रहे।

राहुल ने कहा कि छात्र ही भारत का भविष्य हैं और उनके बिना कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता। मगर मौजूदा सिस्टम छात्रों को ही निशाना बना रहा है, क्योंकि वे अडाणी, अंबानी और जय शाह को लेकर सवाल पूछते हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT