Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

दिल्ली में राहुल भोपाल में उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा का 'एजेंट' जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां का राज नहीं खोला

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल स्थित निवास पर प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि देश की तानाशाह सरकार आम जनता के वोट का अधिकार छ...

• Oct 8, 2026• 2 min read
दिल्ली में राहुल भोपाल में उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा का 'एजेंट' जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां का राज नहीं खोला

📷 Cover Photo: दिल्ली में राहुल भोपाल में उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग को बताय

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल स्थित निवास पर प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि देश की तानाशाह सरकार आम जनता के वोट का अधिकार छीन रही है और चुनाव आयोग भाजपा के 'एजेंट' की तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के वोट पर डाका डाला जा रहा है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। सिंघार ने कहा कि जननायक राहुल गांधी देश के हर उस व्यक्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं, जो इस सरकार से परेशान है और जिसका वोट भाजपा ने चोरी किया है। उमंग सिंघार चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर भाजपा ने वोट चोरी नहीं की है, तो EVM हटाकर चुनाव करवा लो, पता चल जाएगा!नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि राहुल गांधी पर FIR, देश की 140 करोड़ जनता पर FIR है। जनता के अधिकारों के लिए जननायक राहुल गांधी जी 100 FIR भी झेलने को तैयार हैं। नेता प्रतिपक्ष ने सारे आरोप लगाए लेकिन ये नहीं बताया कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी है वहां पर ईवीएम में भाजपा ने खेला क्यों नहीं किया। बिहार में वोट चोरी का मुद्दा फ्लाप रहा तो उत्तर प्रदेश में हिट कराने की तैयारी शुरु कर दी। काक्रोचों ने रास्ता दिखाया तो उससे कांग्रेस नेता अपनी मंजिल ढूंढने लगे। 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी पुलिस से ही लड़ बैठीं। पुलिस पर जोर नहीं चला तो कोहनी से ही लड़ लिया जो रील के रुप में सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रहा है। वास्तव में कांग्रेस भगवान भरोसे दिख रही है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT