Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

गैर राजनीतिक मंच पर राहुल की 'गूंज' कार्यकर्ताओं से परहेज रोड-शो में देंगे दर्शन और करेंगे 'शक्ति का प्रदर्शन'

मध्य प्रदेश के जिस शहर में दूषित पानी पीने से क ई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा आज वही शहर राजनीति का अखाड़ा बनने जा रहा है। 17 सितंबर को भाजपा क...

Sep 16, 2026 2 min read
गैर राजनीतिक मंच पर राहुल की 'गूंज' कार्यकर्ताओं से परहेज रोड-शो में देंगे दर्शन और करेंगे 'शक्ति का प्रदर्शन'

📷 Cover Photo: गैर राजनीतिक मंच पर राहुल की 'गूंज' कार्यकर्ताओं से परहेज रो

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश के जिस शहर में दूषित पानी पीने से क ई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा आज वही शहर राजनीति का अखाड़ा बनने जा रहा है। 17 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंच रहे हैं तो उनके जाने के बाद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। वो यहां प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस इसे गैर-राजनीतिक कार्यक्रम बता रही है।

एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रोड शो का प्लान

कांग्रेस 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी का रोड शो कराने की तैयारी में है। संभावना है कि यह रोड शो एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक होगा। इसको लेकर राहुल गांधी की टीम से चर्चा चल रही है। बुधवार को रोड शो के रूट को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

QR कोड से मिलेगी छात्रों को एंट्री, कार्यकर्ताओं को नो-एंट्री

कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं को QR कोड के जरिए प्रवेश दिया जाएगा। चूंकि यह गैर-राजनीतिक कार्यक्रम है, इसलिए इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रवेश निषेध रखा गया है।

इसी वजह से प्रदेश कांग्रेस रोड शो की तैयारी कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि राहुल के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं और प्रदेश भर से बड़ी संख्या में इंदौर पहुंच रहे हैं। वे कार्यक्रम में एंट्री न मिलने के बावजूद राहुल गांधी से मिलना चाहते हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT