मध्य प्रदेश
राहुल से पहले 'नबीन' की होगी 'ग्रैंड इंट्री' युवाओं के दिल में जलाएंगे आशीर्वाद का 'दीया' पूरे कार्यक्रम को दिव्य और भव्य बनाने में जुटी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इंदौर दौरे को ऐतिहासिक समारोह बनाने के लिए भाजपा जुट गई है। यह कार्यक्रम 17 सितंबर को सुपर कॉरिड...
• Sep 15, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: राहुल से पहले 'नबीन' की होगी 'ग्रैंड इंट्री' युवाओं के दिल म
ADVERTISEMENT
Font Size:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इंदौर दौरे को ऐतिहासिक समारोह बनाने के लिए भाजपा जुट गई है। यह कार्यक्रम 17 सितंबर को सुपर कॉरिडोर स्थित मैदान में आयोजित होगा। जिसमें स्वामित्व योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। भीड़ और यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए सुपर कॉरिडोर मैदान को चुना गया है, और लोगों को लाने के लिए लगभग 1,800 बसें बुक की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर यह दौरा हो रहा है। इसके ठीक दो दिन बाद, 19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम है, जिसे देखते हुए भाजपा इस आयोजन को युवाओं के बीच एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदौर के अलावा उज्जैन (दीपावली/दीप प्रज्वलन कार्यक्रम) और गांधी सागर (चीता विस्थापन) जाने का भी प्रस्ताव है। इस दौरे को भाजपा दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रदेश कार्यालय में 13 टोलियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिव प्रकाश, अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई मंत्री भी शामिल हुए। नितिन नबीन इंदौर में आशीर्वाद का दीया जलाएंगे उसके बाद प्रदेश के 73 हजार से अधिक बूथों पर इस अभियान का आगाज हो जाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
भाजपा मीडिया विभाग में 'शून्यता' का असर नए मीडिया प्रभारी की अब तक नहीं हो पाई नियुक्ति सत्ता और संगठन में खींचतान का दिख रहा असर
NEXT ARTICLE →
गैर राजनीतिक मंच पर राहुल की 'गूंज' कार्यकर्ताओं से परहेज रोड-शो में देंगे दर्शन और करेंगे 'शक्ति का प्रदर्शन'
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

दीपावली से पहले MP के कर्मचारियों को सरकार का 'बोनस' महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी 9 महीने का एरियर 3 किश्तों में मिलेगा
30/10/2026
'अराजकता' से जीतू पटवारी को इतनी एलर्जी क्यों करीब दस मिनट तक बताई परिभाषा
30/10/2026
विंध्य विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के विवाद पर CM और BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा- विवाद नहीं रुका तो दोनों की नियुक्ति रद्द होगी
30/10/2026