मध्य प्रदेश
सरकार और संगठन में नहीं होगा कोई बदलाव सुविधा के हिसाब से भाजपा के नेता ही बना रहे फेरबदल का 'हउआ'
मध्य प्रदेश भाजपा संगठन और सरकार में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होने वाला है और न ही जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। जो भी माहौल बनाया गया ह...
• Sep 15, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: सरकार और संगठन में नहीं होगा कोई बदलाव सुविधा के हिसाब से भा
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा संगठन और सरकार में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होने वाला है और न ही जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। जो भी माहौल बनाया गया है वो भाजपा के नेताओं द्वारा ही बनाया गया है। दरअसल पिछले लंबे समय से सीएम और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच मतभेद की खबरें लगातार प्रसारित की गई हैं। दोनों नेताओं में कुछ बातों को लेकर मतभेद देखने को भी मिला है। जिसकी बानगी लगातार देखने को मिलती रही है। इस मतभेद को सरकार और संगठन में बड़े बदलाव के रुप में देखा गया। क्योंकि सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दौरे भी हुए। लेकिन जिस बदलाव की लोग उम्मीद कर रहे हैं वो कोई भी बदलाव नहीं होने वाला है। सत्ता और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह लगातार प्रयास कर रहे हैं। और कोशिश हो रही है कि सत्तआ-संगठन के बीच सबकुछ ठीक हो जाए। दोनों नेताओं के संबंधों में आई दरार फिलहाल भरने वाली तो नहीं है लेकिन बदलाव की कोई भी संभावना नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार की भी खबरें चल रही हैं। जो अगले एक महीने तक किसी प्रकार से संभव नहीं है। दरअसल भाजपा संगठन और सरकार में बदलाव को लेकर भाजपा के ही कुछ तथाकथित नेताओं ने प्रदेश भर में माहौल तैयार किया है। एक ऐसा माहौल क्रिएट किया गया है कि जल्द ही सरकार अथवा संगठन में बदलाव होगा। इन सभी विवादों का पटाक्षेप करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से हस्तक्षेप किया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही सत्ता और संगठन के बीच समन्वय स्थापित हो जाएगा। जिन भाजपा नेताओं की सरकार में शामिल होने की अपेक्षाएं हैं और वो पूरी नहीं हो रहीं वहीं भाजपा नेता इन अफवाहों को हवा देने का काम कर रहे हैं। फिलहाल किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा सिर्फ 'हउआ' बनाया गया है जल्द ही डबल इंजन एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ती नजर आने वाली है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
CM मोहन यादव के काफिले में बढ़ेंगी EV वाहनों की संख्या ऊर्जा बचत का दिया जाएगा संदेश
NEXT ARTICLE →
भाजपा मीडिया विभाग में 'शून्यता' का असर नए मीडिया प्रभारी की अब तक नहीं हो पाई नियुक्ति सत्ता और संगठन में खींचतान का दिख रहा असर
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भाजपा मीडिया विभाग में 'शून्यता' का असर नए मीडिया प्रभारी की अब तक नहीं हो पाई नियुक्ति सत्ता और संगठन में खींचतान का दिख रहा असर
15/9/2026
CM मोहन यादव के काफिले में बढ़ेंगी EV वाहनों की संख्या ऊर्जा बचत का दिया जाएगा संदेश
14/9/2026
बिना 'पावर' के 'सेंटर' कैसे बनता है उसकी मिशाल हैं पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा
14/9/2026