मध्य प्रदेश
CM मोहन यादव के काफिले में बढ़ेंगी EV वाहनों की संख्या ऊर्जा बचत का दिया जाएगा संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब पूरी तरह से ग्रीन मोबिलिटी की ओर बढ़ रहे हैं। उनके काफिले में जल्द और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शामिल होंगे
• Sep 14, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: CM मोहन यादव के काफिले में बढ़ेंगी EV वाहनों की संख्या ऊर्जा
ADVERTISEMENT
Font Size:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब पूरी तरह से ग्रीन मोबिलिटी की ओर बढ़ रहे हैं। उनके काफिले में जल्द और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शामिल होंगे। इसके लिए स्टेट गैराज ने महिंद्रा कंपनी की एक और इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वित्त विभाग को इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है।
PM मोदी की अपील के बाद लिया फैसला
दरअसल वैश्विक ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की अपील की थी। इसके बाद CM मोहन यादव ने इच्छा जताई थी कि उनके काफिले में EV की संख्या बढ़ाई जाए।
पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री ने महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e को अपने काफिले में शामिल किया था। अब उन्होंने और EV जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
नंबर प्लेट में भी खास संदेश - MP 02 BB 2047
मुख्यमंत्री की EV को दिया गया स्पेशल नंबर भी चर्चा में है - MP 02 BB 2047
- BB का मतलब - विकसित भारत
- 2047 का मतलब - PM मोदी के विकसित भारत के संकल्प का वर्ष
इस नंबर के जरिए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया गया है। इसे सरकारी परिवहन में ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
सरकारी विभागों में 50% EV अनिवार्य
राज्य सरकार ने किराए पर लिए जाने वाले टैक्सी वाहनों में 50% इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्य कर दिया है। इसी कड़ी में नगरीय प्रशासन विभाग ने दो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं। मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम भी अपने बेड़े में शत-प्रतिशत EV को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रहा है, इसके लिए जल्द टेंडर किए जाएंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बिना 'पावर' के 'सेंटर' कैसे बनता है उसकी मिशाल हैं पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा
14/9/2026
भाजपा में 'चाटुकारिता' का पर्याय बना नेता प्रत्येक दिये में डालता है 'तेल' अन्य कार्यकर्ता होते हैं परेशान
13/9/2026
भाजपा के दिये में कौन डालेगा 'तेल' पार्टी में चल रही अ-स्थिरता के चलते 'आशीर्वाद' लेने को तैयार नहीं कार्यकर्ता
13/9/2026