मध्य प्रदेश
इस बार 500 फीसदी कांग्रेस की सरकार बनेगी और सरकार बनते ही भाजपा नेताओं की जांच होगी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भले बदलते हों लेकिन उनका एक डायलाग कभी नहीं बदलता इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा नेताओं की जांच होगी। यह कहान...
• Oct 8, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: इस बार 500 फीसदी कांग्रेस की सरकार बनेगी और सरकार बनते ही भा
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भले बदलते हों लेकिन उनका एक डायलाग कभी नहीं बदलता इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा नेताओं की जांच होगी। यह कहानी शुरु हुई थी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से जब 100 फीसदी से आगे बढ़ते हुए उन्होंने 200 फीसदी सरकार बनाने का दावा किया और बाद में हश्र क्या हुआ सभी को मालूम है। पूर्व अध्यक्ष को तो पार्टी ने साइड लाइन कर दिया और उनके उत्तराधिकारी के तौर पर जीतू पटवारी आए। पटवारी ने 200 से सीधे 500 फीसदी तक का सफर तय कर दिया और दावा करते हुए कहा कि इस बार 500 फीसदी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और सरकार बनते ही भाजपा नेताओं की जांच कराई जाएगी। सपने अच्छे हैं ऐलान भी अच्छा है। ऐसे बयानों से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत होता है। लेकिन सवाल इस बात का उठता है कि ऐलान करने से सरकार तो नहीं बनती उसके लिए जनता का दिल भी जीतना होता है। जनता का दिल जीतने के लिए उसके पास जाना होता है। लेकिन यहां पर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता है। पार्टी के नेता आज भी उसी उम्मीद में चल रहे हैं कि एक दिन जनता उनकी सरकार बनाएगी। कांग्रेस के नेता पता नहीं क्यों यह नहीं सोचते कि चुनाव से पहले हर बार भाजपा के विरोध में माहौल देखने को मिलता है और जब ईवीएम खुलती हैं तो सिर्फ कमल खिलता है। कमल खिलते ही ईवीएम के लुटने का आरोप भी लगने लगता है। कांग्रेस नेता कभी यह नहीं सोचते कि आखिर उनमें कमी क्या थी जनता उन्हें बार-बार नकार क्यों रही है। जबकि लालच और प्रलोभन कांग्रेस भी देती है उसके बाद भी कांग्रेस नेताओं की बात पर प्रदेश की जनता विश्वास क्यों नहीं कर रही है। कांग्रेस बार-बार क्यों चूक रही है उस चूक पर पार्टी विचार नहीं करती। कांग्रेस को जनता का विश्वास जीतना है तो उसके लिए पार्टी को अलग रास्ते तय करने होंगे। लेकिन उसके लिए पार्टी को मजबूत भी करना होगा जिसके लिए सभी वरिष्ठ नेताओं को एक छत के नीचे लाना होगा जो कांग्रेस के लिए सबसे कठिन काम है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
जुबिन नौटियाल के गाने जीतू पटवारी को भी पसंद हैं' लेकिन खटारा बस में लगी आग ने सियासत का जहरीला धुंआ फैला दिया
NEXT ARTICLE →
सातवें घोड़े पर सवार मोहन सरकार पार्टी के अंदर हो रहे 'डैमेज' को 'कंट्रोल' करने पर नहीं कर रही विचार
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

ओबीसी आरक्षण पर 'हाई' कांग्रेस का पारा 'कोर्ट' के फैसले पर सरकार की 'बोलती बंद'
9/10/2026
कलेक्टरों को सात दिन का अल्टीमेटम पटवारियों से काम नहीं ले पाए तो तबादले के लिए रहें तैयार मुख्य सचिव की सख्ती
9/10/2026
बिना रियासत के 'राजा' और बगैर हल्के के 'पटवारी' सत्ता की दहलीज पार करने के लिए कर रहे आखिरी प्रयास
9/10/2026