Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

जुबिन नौटियाल के गाने जीतू पटवारी को भी पसंद हैं' लेकिन खटारा बस में लगी आग ने सियासत का जहरीला धुंआ फैला दिया

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएम दो बार एमपी पीएसी की परीक्षा का दावा...

• Oct 7, 2026• 2 min read
जुबिन नौटियाल के गाने जीतू पटवारी को भी पसंद हैं' लेकिन खटारा बस में लगी आग ने सियासत का जहरीला धुंआ फैला दिया

📷 Cover Photo: जुबिन नौटियाल के गाने जीतू पटवारी को भी पसंद हैं' लेकिन खटार

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएम दो बार एमपी पीएसी की परीक्षा का दावा कर रहे हैं। यही काम एक बार की परीक्षा में भी तो हो सकता है। सबकुछ सरकार के हाथ में है। ज्यादा पद श्रृजित करेंगे तो एक बार में ही भर्ती हो जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएम नौकरी की बात तो करते हैं लेकिन नौकरी देते नहीं हैं। युवाओं को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन युवा वर्ग कब तक इनकी बातों में गुमराह होता रहेगा। जीतू पटवारी ने कहा कि यहां सिर्फ घोषणाएं होती हैं और जोरदार 'अभिनंदन' होता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कल सीएम ने युवाओं की भीड़ जुटाने के लिए बालीवुड के गायक जुबिन नौटियाल को बुलाया था। लो अच्छे गायक हैं और उनके गाने मैं भी सुनता हूं। वहां पर जाना चाहता था लेकिन जानू पर कहते कि विरोध करने आया है। पटवारी ने यह सारे आरोप मोहन सरकार पर लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम सुगम बस योजना पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि खटारा बस परियोजना है ये। इंदौर में बस आग के हवाले हो गई धू-धू कर जलती रही उससे सीएम की योजना भी धुएं में उड़ गई। कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने सरकार पर ताबड़तोड़ आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ लाभ की योजनाएं चल रही हैं जिनका आम नागरिकों से कोई सरोकार ही नहीं है। पटवारी ने कहा कि मोहन यादव राहुल गांधी की नकल कर रहे हैं लेकिन उसमें भी अक्ल नहीं लगा पाए। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने अपने कुछ सहयोगियों को मोहन यादव के पास फिट कर दिया है जो उल्टे-पुल्टे आइडिया देकर उनकी योजनाओं को पलीता लगाते रहते हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT