Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा का सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस की तुलना में नहीं हुआ मजबूत

आधुनिकता के दौर में सोशल मीडिया विभाग एक बड़ा हथियार बन कर उभरा है। दरअसल आज के प्रत्येक युवा के हाथों में मोबाइल है और सारे युवा सोशल मीडिया की दुनिय...

• Oct 7, 2026• 2 min read
लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा का सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस की तुलना में नहीं हुआ मजबूत

📷 Cover Photo: लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा का सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस की

ADVERTISEMENT
Font Size:
आधुनिकता के दौर में सोशल मीडिया विभाग एक बड़ा हथियार बन कर उभरा है। दरअसल आज के प्रत्येक युवा के हाथों में मोबाइल है और सारे युवा सोशल मीडिया की दुनिया में ही खोए रहते हैं। सोशल मीडिया की ताकत का अहसास भाजपा और कांग्रेस को है इसी लिए दोनों प्रमुख दल सोशल मीडिया विभाग को मजबूत करने में लगे हैं लेकिन समानता की बात करें तो सोशल मीडिया के मामले में कांग्रेस भाजपा से कई गुना आगे चल रही है। जबकि भाजपा में सोशल मीडिया को मेंटेन करने के लिए एक बड़ी टीम रखी गई है जो रिसर्च करने के साथ सोशल मीडिया में पार्टी और सरकार के कंटेंट डालने का काम करती है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सोशल मीडिया की बात करें तो सीमित संसाधनों के बीच उनका सोशल मीडिया विभाग चल रहा है फिर भी कांग्रेस द्वारा परोसे जा रहे कंटेंट को युवा वर्ग ज्यादा पसंद कर रहा है। जेन-जी का दौर है ऐसी स्थिति में युवाओं के दिमाग में कोई चीज बैठाने के लिए सोशल मीडिया भी सशक्त माध्यम है। अब तक युवाओं तक अगर भाजपा का सोशल मीडिया विभाग पकड़ नहीं बना पाया उससे यह स्पष्ट है कि अब तक भाजपा में सोशल मीडिया के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति का दौर चल रहा था। इन्हीं कमजोरियों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पिछले महीने शिवराज डाबी को सोशल मीडिया का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। शिवराज सोशल मीडिया के लिए एक मंझे खिलाड़ी हैं लेकिन अब प्रदेश स्तर पर उनके हाथ एक बड़ी चुनौती है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सोशल मीडिया की ताकत को जानते हैं इसी लिए उन्होंने संभाग स्तर पर भी सोशल मीडिया टीम के साथ की बैठकें कर चुके हैं। सार्थक नतीजे नहीं आने के बाद ही शिवराज डाबी की नियुक्ति की गई थी। फिलहाल भाजपा के सोशल मीडिया को धार देने का काम तेजी से चल रहा है उम्मीद है कि समय रहते  उसके परिणाम भी सार्थक निकलेंगे।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT