मध्य प्रदेश
दिल्ली में हंगामा भोपाल में प्रदर्शन उम्र के आखिरी पड़ाव में दिग्विजय सिंह ने रात में दिया धरना
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली की सड़कों में उतरी कांग्रेस के प्रदर्शन की आंच भोपाल तक पहुंच गई। दरअसल राहुल और प्रियंका गांधी पूरे ...
• Oct 7, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: दिल्ली में हंगामा भोपाल में प्रदर्शन उम्र के आखिरी पड़ाव में
ADVERTISEMENT
Font Size:
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली की सड़कों में उतरी कांग्रेस के प्रदर्शन की आंच भोपाल तक पहुंच गई। दरअसल राहुल और प्रियंका गांधी पूरे दल-बल के साथ निर्वाचन आयोग की तरफ कूंच कर रहे थे लेकिन बड़ी संख्या में मोजूद पुलिस बल के कारण ऐन मौके पर राहुल गांधी ने अचानक प्रदर्शन का रास्ता बदल कर आकाशवाड़ी की तरफ मोड़ दिया। जहां एक बरगद के वृक्ष के नीचे राहुल और प्रियंका घंटों तक बैठे रहे। आखिर में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की खबर मिलते ही मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी अपने कुनवे के साथ भोपाल स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचे और गेट के बाहर ही धरना दे दिया। प्रदर्शन में एक खास बात यह देखने को मिली कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जो उम्र के आखिरी पड़ाव पर हैं वो भी प्रदर्शन करते नजर आए। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रदर्शनकारियों के बीच दिग्विजय सिंह पालथी मार कर बैठे हैं। जबकि उनसे ठीक से बैठते ही नहीं बन रहा है। उसके बाद भी वो अपने नेता के समर्थन में प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह के पीछे उनके समर्थक माने जाने वाले पीसी शर्मा सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। देर रात जब दिल्ली में राहुल और प्रियंका को छोड़ा गया तो भोपाल में भी प्रदर्शन खत्म हुआ लेकिन यहां पर प्रदर्शन कर कांग्रेस ने अब यह बता दिया है कि इस पूरे मामले को कांग्रेस इतनी जल्दी शांत नहीं होगी। ज्ञानेश कुमार मामले को कांग्रेस धीरे-धीरे जन आंदोलन के रुप खड़ा करने जा रही है। लेकिन सवाल इस बात का उठता है कि क्या कांग्रेस के इन विरोध प्रदर्शनों का जनता के मन में कोई प्रभाव पड़ रहा है क्या। फिलहाल कांग्रेस ने प्रदर्शन तो बेहतर तरीके से किया है। आग सुलगा दी गई है धुंआ भी उड़ने लगा है लेकिन भाजपा ने आग को बुझाने की सारी तैयारी कर रखी है। भाजपा की सरकार जल्द ही इस पूरे मामले का पटाक्षेप करने की तैयारी में है। आग खेत से होते हुए खलिहान तक पहुंचे उसके पहले भाजपा आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
साल में दो बार होगी एमपी पीएसी की परीक्षा 12 यूनिवर्सिटी से युवाओं की स्किल को दिया जाएगा पंख जुबिन के 'शुरों' के बीच सीएम मोहन यादव किया बड़ा ऐलान
NEXT ARTICLE →
लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा का सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस की तुलना में नहीं हुआ मजबूत
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

जुबिन नौटियाल के गाने जीतू पटवारी को भी पसंद हैं' लेकिन खटारा बस में लगी आग ने सियासत का जहरीला धुंआ फैला दिया
7/10/2026
लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा का सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस की तुलना में नहीं हुआ मजबूत
7/10/2026
साल में दो बार होगी एमपी पीएसी की परीक्षा 12 यूनिवर्सिटी से युवाओं की स्किल को दिया जाएगा पंख जुबिन के 'शुरों' के बीच सीएम मोहन यादव किया बड़ा ऐलान
6/10/2026