मध्य प्रदेश
साल में दो बार होगी एमपी पीएसी की परीक्षा 12 यूनिवर्सिटी से युवाओं की स्किल को दिया जाएगा पंख जुबिन के 'शुरों' के बीच सीएम मोहन यादव किया बड़ा ऐलान
युवाओं के विचार जानें, तो वहीं, युवा ने प्रदेश के मुखिया की कल्पना से रूबरू हुए। मौका था भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित 'सीएम यूथ कॉन...
• Oct 6, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: साल में दो बार होगी एमपी पीएसी की परीक्षा 12 यूनिवर्सिटी से
ADVERTISEMENT
Font Size:
युवाओं के विचार जानें, तो वहीं, युवा ने प्रदेश के मुखिया की कल्पना से रूबरू हुए। मौका था भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' का। कॉन्क्लेव में सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विकास का पूरा रोड मैप बताया। कार्यक्रम की खासियत यह थी कि इसमें सिंगर जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे ने धूम मचाई। यहां संस्कृति और भविष्य एक मंच पर दिखाई दिए। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अगले साल 2 बार पीएससी आयोजित की जाएगी।12 नए मेडिकल कॉलेज और रोजगार परख कोर्स के लिए 12 स्किल यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी।उच्च शिक्षा में शोध को प्रोत्साहन देने के लिए शोधार्थियों मिलने वाली राशि 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए प्रतिमाह की जाएगी। साथ ही, प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग क्लासेस शुरू की जाएंगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसके अलावा भी कई घोषणाएं कीं। सीएम यूथ कांक्लेव में भविष्य और संस्कृति एक ही मंच पर दिखाई दी। यही है नया मध्यप्रदेश जहां एक तरफ युवा तकनीक भी रचता है तो वहीं दूसरी ओर परंपरा भी निभाता है। हजारों युवाओं के बीच जब एआई ह्यूमनॉइड रोबोट बडी लाल कालीन पर चलता हुआ आया तो सब ने तालियों से स्वागत किया, और उसी मंच पर नीरज आर्य के कबीर कैफे ने जब "झीनी-झीनी बीनी चदरिया" और सूफी गीत छेड़े तो पूरा पंडाल झूम उठा। एक मंच पर टेक्नोलॉजी का रोमांच और संस्कृति का सुकून दोनों देखने को मिले। मध्यप्रदेश का युवा अब दोनों को साथ लेकर चल रहा है। कार्यक्रम में बालीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने युवाओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस आयोजन के माध्यम से जेन-जी को साथ जोड़ने का बड़ा संदेश भी दिया गया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

जो 'छत छीन कर कंबल बांटे' वही राजनीति है बीजेपी में भी वही है जहां पीढ़ी परिवर्तन के नाम पर सीनियरों को लगा रहे ठिकाने
6/10/2026
मध्य प्रदेश कांग्रेस के 'निष्क्रिय' पदाधिकारियों की होगी छुट्टी महीने भर के अंदर दिखेगा बड़ा बदलाव
6/10/2026
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 'शगुन' में किया 'आंगन मिलन' जलाया आशीर्वाद का दीया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया संवाद
5/10/2026