Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

आदिवासी देश के पहले 'मालिक' हैं उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए बालाघाट में बोले राहुल गांधी

बालाघाट दौरे पर आए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि यहां आकर ऐसा लगा- जैसे हिंदुस्तान के ...

• Oct 1, 2026• 2 min read
आदिवासी देश के पहले 'मालिक' हैं उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए बालाघाट में बोले राहुल गांधी

📷 Cover Photo: आदिवासी देश के पहले 'मालिक' हैं उन्हें उनका अधिकार मिलना चाह

ADVERTISEMENT
Font Size:
बालाघाट दौरे पर आए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि यहां आकर ऐसा लगा- जैसे हिंदुस्तान के बीच में ही हिंदुस्तान की सरकार नहीं है।यहां बहुत सारे बच्चों की मृत्यु कुपोषण और अन्य बीमारियों के कारण हुई है, लेकिन सरकार की तरफ से लोगों को कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है।यहां पर लोगों की जमीन से जुड़े मुद्दे हैं, वन अधिकार अधिनियम से जुड़ा मुद्दा है और मनरेगा का भी मुद्दा है। कई परिवारों ने अपने बच्चे खो दिए, लेकिन अभी तक आधे लोगों को मुआवजा नहीं दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि वो सरकार से कहना चाहता हैं कि वो अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बालाघाट में लोगों को स्कूल, अस्पताल की सुविधा दीजिए और इन्हें इनका हक दीजिए। BJP की  सरकार 24 घंटा विकास की बात करती है, लेकिन जिम्मेदारी निभाने के वक़्त गायब हो जाती है। राहुल ने कहा कि अगर सरकार प्रदेश में दो योजनाएं चला रही है तो इन्हें दोनों का फायदा मिलना चाहिए, लेकिन इन्हें एक योजना का फायदा देकर, दूसरे से नाम इनका काट दिया जाता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यहां की स्थिति देखकर काफी दुख हुआ। हमने इनसे कहा है कि हम सरकार में आते ही इनकी मदद करेंगे। हम इन्हें वनवासी नहीं, आदिवासी कहते हैं और ये हिंदुस्तान के पहले मालिक हैं, इसलिए इन्हें देश में जगह और सुविधाएं मिलनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में हर तरफ हालात खराब हैं और ये पूरी तरह से मध्य प्रदेश सरकार का Failure है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT