मध्य प्रदेश
भाजपा में खुद का दीया 'फड़फड़ा' रहा है और दूसरों के घर 'आशीर्वाद' का दिया जलाने की तैयारी हो रही
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है इस मौके पर भाजपा प्रदेश व्यापी अभियान सेवा संकल्प का आगाज करने जा रही है। इस अभियान में भाजपा हर...
• Sep 12, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: भाजपा में खुद का दीया 'फड़फड़ा' रहा है और दूसरों के घर 'आशीर
ADVERTISEMENT
Font Size:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है इस मौके पर भाजपा प्रदेश व्यापी अभियान सेवा संकल्प का आगाज करने जा रही है। इस अभियान में भाजपा हर घर में 'आशीर्वाद का दीया' जलाने जा रही है। प्रदेश के प्रत्येक बूथों में कम से कम 21 लाभार्थियों के घर पर दिए जला कर आशीर्वाद लिया जाएगा। लेकिन इस दीए पर तेल डालने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी से नाराज नजर आ रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की तरफ से टोलियां बनाई गई हैं जिसको लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बीजेपी अध्यक्ष ने हर घर में दीया जलाने का तैयारियों पर चर्चा की है। लेकिन सवाल इस बात का उठता है कि जिस भाजपा का दीया खुद फड़फड़ा रहा है वो भाजपा दूसरों के घर का दीया कैसे जलाएगी। क्योंकि भाजपा में इस वक्त अंतरद्वंद की स्थिति बनी हुई है। पार्टी के पदाधिकारी खुद की पार्टी से नाराज हैं। संगठन की तरफ से दिए जा रहे कामों में कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा कैसे दिया जलाएगी यह एक बड़ा सवाल बन गया है। इस अभियान में भाजपा ने उन 35 विधानसभा सीटों को विशेश रुप से चिन्हित किया है जहां पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ता रहा है। भाजपा हारी हुई सीटों पर विशेश ध्यान देकर लाभार्थियों तक पहुंच स्थापित करना चाहती है और यह बताना चाहती है कि जिन योजनाओं का वो लाभ उठा रहे हैं वो योजनाएं भाजपा सरकार की देन हैं। लिहाजा भाजपा को वोट दीजिए और भविष्य में विकास की गति को और बढ़ाने के लिए अपना सहयोग दीजिए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
भाजपा नेताओं का अचानक दिल्ली दौरा किसी बदलाव का संकेत दे रहा अथवा सियासी उलटफेर की शंका को जन्म दे रहा
NEXT ARTICLE →
भाजपा के दिये में कौन डालेगा 'तेल' पार्टी में चल रही अ-स्थिरता के चलते 'आशीर्वाद' लेने को तैयार नहीं कार्यकर्ता
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

'भीड़तंत्र' के खिलाफ भाजपा का 'प्रहार' लोकतंत्र को बचाने का चलेगा अभियान बैठक में जेन-जी वर्ग के बीच पहुंच बनाने और संवाद की बनी रणनीति
22/10/2026
MP में शिक्षा विभाग में होगी बंपर भर्ती 20 हजार पदों पर होगी नियुक्ति 400 नए सांदीपनि विद्यालयों के भवन की मिलेगी सौगात
22/10/2026
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नवाचार कार्यकर्ताओं के लिए बना 'संजीवनी' 'सहयोग सेल' से दूर हो रही कार्यकर्ताओं की शिकायत
22/10/2026