Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा नेताओं का अचानक दिल्ली दौरा किसी बदलाव का संकेत दे रहा अथवा सियासी उलटफेर की शंका को जन्म दे रहा

मध्य प्रदेश भाजपा में अंदर जो भी चल रहा है वो किसी से छिपा नहीं है। नेताओं का लगातार दिल्ली दौरा कार्यकर्ताओं की शंकाओं को और पुख्ता कर रहा है

Sep 12, 2026 2 min read
भाजपा नेताओं का अचानक दिल्ली दौरा किसी बदलाव का संकेत दे रहा अथवा सियासी उलटफेर की शंका को जन्म दे रहा

📷 Cover Photo: भाजपा नेताओं का अचानक दिल्ली दौरा किसी बदलाव का संकेत दे रहा

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा में अंदर जो भी चल रहा है वो किसी से छिपा नहीं है। नेताओं का लगातार दिल्ली दौरा कार्यकर्ताओं की शंकाओं को और पुख्ता कर रहा है। दरअसल घटनाक्रम भी ऐसे चल रहे हैं कि न चाहते हुए भी प्रदेश की जनता का ध्यान राजनीतिक अस्थिरता की ओर जा रहा है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसे ही हालात देखने को मिला जब सीएम मोहन यादव को अचानक दिल्ली बुलाया गया‌ उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को बुलाया गया। उससे पहले डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल को भी दिल्ली बुला लिया गया था। इन नेताओं के दिल्ली दौरे यह बता रहे हैं कि एमपी की राजनीति में कोई बड़ा उलटफेर होने की संभावना बन रही है। यह उलटफेर संगठनात्मक भी हो सकता है या फिर मंत्रिमंडल विस्तार से भी जुड़ा हो सकता है। 17 सितंबर से भाजपा का महीने भर चलने वाला सेवा संकल्प अभियान भी शुरु होने जा रहा है। और जिस प्रकार से भाजपा नेताओं में विवाद की स्थिति बनी हुई है उससे सेवा के संकल्प को अंजाम तक पहुंचाने में संशय बन गया है। दूसरी तरफ राजेन्द्र शुक्ल के खिलाफ रीवा में चल रहा आमरण अनशन,सागर का जहरीली शराब कांड मामला राज्य सरकार के लिए सिरदर्द बना हुआ है। जनता के बीच भाजपा को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। नेताओं के इस्तीफे मांगे जा रहे हैं लेकिन राज्य सरकार या फिर भाजपा का नेतृत्व अपनी हठधर्मिता पर अडिग हैं जिसका सीधा असर पार्टी के कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रहा है। खबर है कि एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। कुछ नेताओं के इस्तीफे लिए जाएंगे उनकी जगह नए और निर्विवाद नेताओं को मौका दिया जाएगा जिससे भाजपा और सरकार की स्थिति में सुधार आ सके। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने अमित शाह से मुलाकात कर खुद का बचाव करने की कोशिश की है जिसकी तस्वीर भी जारी हुई है। जल्द ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिलने वाला है। जिसकी तस्वीर जल्द ही क्लियर हो जाएगी। शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठकों में तय कर लिया गया है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT