Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री के 'एक राज' से एमपी बीजेपी के आंतरिक 'कलह' की खुली पोल विजयवर्गीय के तंज ने राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाई बात

मध्य प्रदेश भाजपा में क्या चल रहा है उसकी बानगी पीएम मोदी के जन्मदिन पर खुल देखने को मिली। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेवा संकल्प अभियान का आगाज ...

Sep 18, 2026 2 min read
मुख्यमंत्री के 'एक राज' से एमपी बीजेपी के आंतरिक 'कलह' की खुली पोल विजयवर्गीय के तंज ने राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाई बात

📷 Cover Photo: मुख्यमंत्री के 'एक राज' से एमपी बीजेपी के आंतरिक 'कलह' की खु

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा में क्या चल रहा है उसकी बानगी पीएम मोदी के जन्मदिन पर खुल देखने को मिली। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेवा संकल्प अभियान का आगाज करने इंदौर दौरे पर आए थे। इस मंच में मौजूद सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच जब सीएम मोहन यादव ने आयोजन का पूरा श्रेय प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को दिया। बात जब श्रेय की लड़ाई की आई तो वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के दिल का छिपा दर्द बाहर आ गया। नगरीय प्रशासन मंत्री ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर गीत गाकर सबको इंटटेन किया उसके बाद ज़ोर का झटका धीरे से देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने एक राज की बात बताई है। इसके लिए गौरव रणदिवे जी को आभाार है।कैलाश विजयवर्गीय की बात सुनकर सीएम मोहन यादव चौंकते और हंसते हुए मंच पर कुछ कहते दिखाई दे रहे थे। सीएम मोहन यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी कुछ कहते नजर आए। अब सोशल मीडिया पर कैलाश विजयर्गीय का यह वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता के तंज से प्रदेश कांग्रेस पार्टी को भी एक अच्छा मौका मिल गया है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर बोलना शुरु कर दिया है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT