Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

MP में 21 साल बाद लौटा सरकारी लोक परिवहन 351 बसों को आज हरी झंडी दिखाएंगे CM मोहन यादव और नितिन गडकरी

मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सड़कों पर सरकारी लोक परिवहन व्यवस्था नए रूप में लौटने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज...

• Sep 25, 2026• 2 min read
MP में 21 साल बाद लौटा सरकारी लोक परिवहन 351 बसों को आज हरी झंडी दिखाएंगे CM मोहन यादव और नितिन गडकरी

📷 Cover Photo: MP में 21 साल बाद लौटा सरकारी लोक परिवहन 351 बसों को आज हरी

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सड़कों पर सरकारी लोक परिवहन व्यवस्था नए रूप में लौटने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज 25 सितंबर को भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ करेंगे।

2031 तक 15,000 बसों का टारगेट, 75% पंचायतों तक पहुंचेगी सेवा

सरकार का लक्ष्य 2031 तक 15,000 बसें संचालित करने का है। पहले चरण में इंदौर में सबसे ज्यादा 145 बसें, भोपाल में 106 और जबलपुर में 67 बसें चलेंगी। धीरे-धीरे पीवा, देवास और कटनी जैसे शहर भी इससे जुड़ेंगे।

हर साल 2500 से 3000 नई बसें सेवा में जोड़ी जाएंगी। इनमें सिटी बस से लेकर राज्य के भीतर और दूसरे राज्यों के लिए लग्जरी और इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल होंगी। योजना के तहत 75% ग्राम पंचायतों तक परिवहन सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है।

निजी भागीदारी मॉडल पर चलेंगी बसें

यह योजना निजी जन भागीदारी (PPP) मॉडल पर चलेगी। ऑपरेटरों को नॉन-फेयर रेवेन्यू जैसे विज्ञापन और कार्गो से आय बढ़ाने का मौका मिलेगा। बसें आधुनिक सुविधाओं, GPS, डिजिटल टिकटिंग और कमांड-कंट्रोल सेंटर से लैस होंगी।

सीएम बोले - ऐतिहासिक दिन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "25 सितंबर का दिन मप्र के लिए ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवाद पखवाड़े में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हम 21 साल से बंद लोक परिवहन सेवा को फिर शुरू करने जा रहे हैं। यह जनता के लिए बेहतर आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।"

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT