Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

सरकार संगठन और मीडिया के बीच 'बृज' का काम करेंगे 'गोपाल' 'शिव' संभालेंगे सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश भाजपा के लिए अनंत चतुर्दशी का दिन ऐतिहासिक लम्हों में तब्दील हो गया। दरअसल भाजपा ने जमीन से जुड़े एक ऐसे कार्यकर्ता को सरकार और संगठन की आ...

• Sep 25, 2026• 2 min read
सरकार संगठन और मीडिया के बीच 'बृज' का काम करेंगे 'गोपाल' 'शिव' संभालेंगे सोशल मीडिया

📷 Cover Photo: सरकार संगठन और मीडिया के बीच 'बृज' का काम करेंगे 'गोपाल' 'शि

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा के लिए अनंत चतुर्दशी का दिन ऐतिहासिक लम्हों में तब्दील हो गया। दरअसल भाजपा ने जमीन से जुड़े एक ऐसे कार्यकर्ता को सरकार और संगठन की आवाज के रुप में नियुक्त किया है जो लंबे समय से अलग-अलग दायित्यों के माध्यम से पार्टी की सेवा करते रहे हैं। पूर्व मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में काम करने वाले बृजगोपाल लोया एक मिलनसार प्रवित्ति के नेता हैं। किसी को भी अपना बनाने की कला उन्हें बखूबी आती है। यही कारण है कि लोया पूर्व मीडिया प्रभारी के काफी करीबी माने जाते थे। ओरछा में हुई प्रदेश कार्यसमिति के दौरान बृजगोपाल लोया ने जमकर मेहनत की और वहीं से वो नेतृत्व की नजर में आए। प्रदेश अध्यक्ष की नजर में कुछ और सह मीडिया प्रभारी भी थे। काफी नाप तौल के बाद प्रदेश अध्यक्ष के तराजू में बृजगोपाल लोया फिट बैठे और उन पर मुहर लगाने में प्रदेश अध्यक्ष ने थोड़ी सी भी देरी नहीं की। बृजगोपाल लोया के साथ ही शिवराज डाबी के हाथ में सोशल मीडिया की कमान सौंप कर बीजेपी अध्यक्ष ने मीडिया विभाग को मजबूर कर दिया है। दोनों नेताओं ने अनंत चतुर्दशी के मौके महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और फिर प्रदेश अध्यक्ष ने कुर्सी पर बैठा कर दोनों नेताओं को उनका चार्ज सौंपा। इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता सभी पैनलिष्ट और प्रदेश प्रवक्ता भी मौजूद रहे। बृजगोपाल लोया को लेकर बीजेपी मीडिया विभाग की टीम में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। टीम के सभी सदस्यों ने अपने नए कप्तान का जम कर स्वागत किया है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT