मध्य प्रदेश
TET की अनिवार्यता खत्म करने समेत 3 मांगों को लेकर 27 सितंबर से भोपाल के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना देंगे शिक्षक
मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समेत तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। स...
• Sep 26, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: TET की अनिवार्यता खत्म करने समेत 3 मांगों को लेकर 27 सितंबर
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समेत तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। सितंबर से भोपाल के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा।मोर्चा का कहना है कि प्रदेश स्तरीय बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई है। मांगों का निराकरण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन से कई बार चर्चा के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।
चरणबद्ध होगा आंदोलन, 2 अक्टूबर को विशेष उपवास
आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। 27 सितंबर से अलग-अलग संभागों के शिक्षक धरने में शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को विशेष उपवास कार्यक्रम होगा और 3 अक्टूबर तक विभिन्न संभागों की भागीदारी तय की गई है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कर सीधी चर्चा की मांग भी की है।
क्या हैं तीन प्रमुख मांगें?
1. TET की अनिवार्यता खत्म हो: शिक्षकों की मुख्य मांग TET की अनिवार्यता खत्म करना है। इसके लिए मोर्चा ने तमिलनाडु की तर्ज पर MP विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की है। मोर्चा में शामिल संगठनों ने TET के आवेदन नहीं भरने का सामूहिक निर्णय भी लिया है।
2. प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना: दूसरी मांग प्रथम नियुक्ति की तारीख से सेवा अवधि और वरिष्ठता की गणना करने की है, ताकि ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, पेंशन सहित सेवानिवृत्ति लाभों का फायदा मिल सके।
3. ई-अटेंडेंस खत्म हो: तीसरी मांग शिक्षकों पर लागू ई-अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त करने की है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
सरकार संगठन और मीडिया के बीच 'बृज' का काम करेंगे 'गोपाल' 'शिव' संभालेंगे सोशल मीडिया
NEXT ARTICLE →
डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का व्यक्तिगत नुकसान कराने के चक्कर में भाजपा ने प्रदेश के सभी ब्राह्मणों का विश्वास खो दिया
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का व्यक्तिगत नुकसान कराने के चक्कर में भाजपा ने प्रदेश के सभी ब्राह्मणों का विश्वास खो दिया
26/9/2026
सरकार संगठन और मीडिया के बीच 'बृज' का काम करेंगे 'गोपाल' 'शिव' संभालेंगे सोशल मीडिया
25/9/2026
MP में 21 साल बाद लौटा सरकारी लोक परिवहन 351 बसों को आज हरी झंडी दिखाएंगे CM मोहन यादव और नितिन गडकरी
25/9/2026