मध्य प्रदेश
जिस शहर में दूषित पानी पीने से कई घरों के चिराग बुझ गए उसी शहर में भाजपा जलाएगी 'आशीर्वाद का दीया' दो दिन बाद राहुल गांधी फूंक मारने आएंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान का आगाज करने जा रही है। महीने भर चलने वाले इस अभियान का दिया राष्ट्रीय ...
• Sep 17, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: जिस शहर में दूषित पानी पीने से कई घरों के चिराग बुझ गए उसी श
ADVERTISEMENT
Font Size:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान का आगाज करने जा रही है। महीने भर चलने वाले इस अभियान का दिया राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जलाएंगे उसके बाद महीने भर यह अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत 12 प्रकार के कार्यक्रम भाजपा आयोजित करेगी। पीएम मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को आम जनता के बीच गिनाया जाएगा। नुक्कड़ नाटकों का सहारा लेकर भाजपा जगह-जगह भाजपा के डबल इंजन की कहानी बयां करती नजर आएगी। अब सवाल इस बात का उठता है कि दिया कौन जलाएगा। क्योंकि फायदा जनता को हुआ है तो दीया जनता को जलाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होगा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथों में आशीर्वाद का दीया जलाते नजर आएंगे। लेकिन जिस प्रकार से मध्य प्रदेश भाजपा का दीया फड़फड़ा रहा है तो उसमें तेल कौन डालेगा। भाजपा महीने भर अभियान चलाएगी उसके लिए लगातार अलग-अलग टोलियों की बैठक आयोजित की गई। भाजपा के नेतृत्व ने अभियान को सफल बनाने के लिए कई स्तर की बैठकें की है। सभी जिलों के पदाधिकारियों को सख्त लहजे में कहा गया है कि विकास का दीया सभी बूथों पर जलना अनिवार्य है। लेकिन जिस प्रकार से बीजेपी अस्थिरता के दौर से गुजर रही है सत्ता और संगठन के बीच उभरा विवाद मतभेद से मनभेद में तब्दील हो चुका है ऐसी स्थिति में भाजपा किस प्रकार से विकास का दीया जलाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है और जिस शहर में भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का कार्यक्रम आयोजित किया है उसी शहर में दूषित पानी पीने से कई को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जिन लोगों के घर में मौत हुई है क्या उनके दिल के ज़ख्म इतने हल्के थे कि वो भर गए होंगे। भाजपा जन्मदिन पर जश्न मनाएगी और लोगों के घर में मातम पसरा होगा। भाजपा नेताओं को चाहिए कि सियासी रोटी सेंकने के बजाय यहां पर उन पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछे जिनके घर के चिराग बुझ गए हैं। भाजपा के दिये में दो दिन बाद ही फूंक मारने के लिए राहुल गांधी भी दो दिन बाद इंदौर आ रहे हैं इसलिए भाजपा के सामने कार्यक्रम को सफल बनाने की और बड़ी चुनौती होगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली के टीआई को निलंबित कर दिया गया
NEXT ARTICLE →
कुपोषण और अधूरे टीकाकरण से सेहत पर संकट बालाघाट में 2 महीने में 30 बैगा बच्चों की मौत सरकारी आंकड़ों में सब 'All is Well'
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

कुपोषण और अधूरे टीकाकरण से सेहत पर संकट बालाघाट में 2 महीने में 30 बैगा बच्चों की मौत सरकारी आंकड़ों में सब 'All is Well'
17/9/2026
जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली के टीआई को निलंबित कर दिया गया
16/9/2026
सत्ता और संगठन के बीच 'विभीषण' कौन बूझो तो जानें पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर
16/9/2026