मध्य प्रदेश
जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली के टीआई को निलंबित कर दिया गया
भोपाल के चौक बाजार में एसीपी की दबिश के दौरान एक दर्जन से अधिक जुआरी पकड़े गए, जिसके बाद कोतवाली टीआई पर जुआरियों को संरक्षण देने का आरोप लगा और उन्हे...
• Sep 16, 2026• 1 min read

📷 Cover Photo: जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली के टीआई को निलं
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल के चौक बाजार में एसीपी की दबिश के दौरान एक दर्जन से अधिक जुआरी पकड़े गए, जिसके बाद कोतवाली टीआई पर जुआरियों को संरक्षण देने का आरोप लगा और उन्हें निलंबित कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रभात गौड़ सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। मुखबिर को मिली जानकारी के अनुसार एसीपी कोतवाली संतोष पटेल ने अपनी टीम के साथ चौक बाजार क्षेत्र में जुए के अड्डे पर दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दर्जनभर से अधिक जुआरियों को पकड़ा। मौके से करीब सवा दो लाख रुपये भी बरामद किए गए।दबिश के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की कि क्षेत्र में जुए की गतिविधियां लंबे समय से चलने के बावजूद स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं की गई। क्षेत्र में जुआ बंद कराने के लिए थाना स्तर पर पहले भी निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहीं। जांच के दौरान थाना प्रभारी प्रभात गौड़ की भूमिका और जुआरियों को कथित संरक्षण देने के आरोपों की भी पड़ताल की गई।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
सत्ता और संगठन के बीच 'विभीषण' कौन बूझो तो जानें पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर
NEXT ARTICLE →
जिस शहर में दूषित पानी पीने से कई घरों के चिराग बुझ गए उसी शहर में भाजपा जलाएगी 'आशीर्वाद का दीया' दो दिन बाद राहुल गांधी फूंक मारने आएंगे
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

तमाम कोशिशों के बाद भी जनता को 'मोहने' में नाकाम रहे मोहन यादव 'अभिनंदन' और जोरदार 'तालियां' बजवाने से नहीं भरा जनता का मन
28/10/2026
'टाट-दरी' बिछाएंगे एमपी बीजेपी के कार्यकर्ता 'मलाई' खाएंगे हरदीप सिंह पुरी राष्ट्रीय नेतृत्व को एमपी से नहीं मिला 'योग्य' उम्मीदवार
28/10/2026
जमीन पर कांग्रेस 'हवा' में भाजपा जुवानी फायर से माहौल खींचने का हो रहा प्रयास
28/10/2026