एमपी में 'इंजन-डिब्बे' पर चल रही लड़ाई कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सरकार को दिया आठ दिन का 'अल्टीमेटम'

Aug 20, 2026 - 19:24
 0  19
एमपी में 'इंजन-डिब्बे' पर चल रही लड़ाई कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सरकार को दिया आठ दिन का 'अल्टीमेटम'

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा नेताओं के बीच कथित खींचतान को लेकर कहा कि भाजपा में अंदरूनी संघर्ष चल रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की स्थिति ऐसी ट्रेन जैसी हो गई है, जिसमें डिब्बे कहते हैं कि इंजन हटा दो और इंजन कहता है कि डिब्बे बदल दूंगा। इस खींचतान में भाजपा के नेता ही नहीं, प्रदेश की जनता भी परेशान है। भाजपा सरकार के अंदर चल रही खींचतान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कई बड़े नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री लगातार मंत्रिमंडल में बदलाव की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के भीतर चल रही यह खींचतान सरकार के कामकाज पर भी असर डाल रही है।कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को आठ दिन का अल्टीमेटम दिया है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में छात्रों की गूंज अभियान चलाएगी। कांग्रेस के विधायक से लेकर पंचायत स्तर के पदाधिकारी तक स्कूलों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर उसे सार्वजनिक किया जाएगा और मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री तक पहुंचाया जाएगा। जीतू पटवारी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सरकार में सवाल पूछने वालों पर कार्रवाई करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।शिक्षा और युवाओं का भविष्य किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का मुद्दा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow