'भाजपा विहीन दतिया' नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में जिलाध्यक्ष समेत पूरा संगठन और सभी पार्षदों ने दिया इस्तीफा व्यापारियों ने सभी प्रतिष्ठान किए बंद
दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा में भूचाल आ गया है। दतिया से दिग्गज ने डॉ. नरोत्तम मिश्राता और पूर्व गृहमंत्री का टिकट काटे जाने के विरोध में भाजपा का पूरा स्थानीय संगठन छिन्न भिन्न हो चुका है। टिकट वितरण से नाराज होकर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित जिले के सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं, दतिया नगर पालिका के सभी भाजपा पार्षदों ने भी अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है। पार्टी के भीतर के विरोध के कारण दतिया में भाजपा संगठन पूरी तरह "भाजपा विहीन" हो गया है। चुनाव से ठीक पहले इस बड़े इस्तीफे ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पूर्व गृह मंत्री के समर्थन में सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को भी बंद कर दिया है। दतिया और डबरा में हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। जगह-जगह सड़क में जाम लग गया है। कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व के खिलाफ काफी आक्रोश है। दतिया जिला कार्यालय में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल दतिया के कार्यकर्ताओं और नेताओं की मांग थी कि इस सीट से डॉ. नरोत्तम मिश्रा को ही उम्मीदवार बनाया जाए। मिश्रा यहां से चार बार विधायक रह चुके हैं और उन्होंने दतिया को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम काया है। दतिया और डबरा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को देख कर प्रदेश नेतृत्व भी हैरान और परेशान हैं।
What's Your Reaction?