जब ट्रेन में आमने-सामने करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक बैठे भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी अध्यक्ष बोले कैसे हैं जीतू भाई

Jul 17, 2026 - 16:03
 0  181
जब ट्रेन में आमने-सामने करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक बैठे भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी अध्यक्ष बोले कैसे हैं जीतू भाई

सोशल मीडिया में वायरल हो रही एक तस्वीर खूब सुर्खियां बटोर रही है। तस्वीर भी ऐसी है जिसके जुवां तो नहीं है लेकिन आवाज चीख-चीख कर ट्रेन से बाहर जनता के कानों तक आ रही है। क्योंकि समय चुनावी है। ऐसे समय पर भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष का ट्रेन में एक साथ और आमने-सामने होना चर्चा का विषय तो है। दोनों नेताओं के चेहरे और उनकी भाव भंगिमा भी कुछ अलग ही संकेत दे रही है। अगर सिर्फ हालचाल पूछते तो बात 30 सेकंड में खत्म हो जाती लेकिन बात हालचाल से आगे सियासी हुई तो बात दूर तलक तक निकली। दोनों नेता कहां जा रहे थे और यह तस्वीर कब की है इस बात का तो खुलासा नहीं हुआ लेकिन तस्वीर ऐसे समय पर आई है कि उससे सियासी शेयर मार्केट खूब उछाल मार रहा है। अब सोचिए जब दोनों नेता एक दूसरे के सामने हुए होंगे तो सबसे पहले किस नेता ने बोला होगा। ऐसी स्थिति में तो बीजेपी अध्यक्ष ही संभवत: आगे रहे होंगे क्यों बीजेपी अध्यक्ष सरल स्वभाव और शांत चित्त वाले नेता हैं। उनमें घमंड नाम की कोई चीज नहीं है लिहाजा पटवारी के बैठते ही बीजेपी अध्यक्ष ने कहा होगा कैसे हैं जीतू भाई। बीजेपी अध्यक्ष के हालचाल पूछने पर कांग्रेस अध्यक्ष का जवाब आया होगा भाई साहब सब ठीक है लेकिन आप लोगों ने नरोत्तम जी की राजनीति खत्म कर दी। पटवारी जी का जिस प्रकार से स्वभाव है तो उनकी जुवां से ऐसे शब्द निकलना लाजिमी है। क्योंकि उनमें ईगो और एटीट्यूट कूट-कूट कर भरा हुआ है जिससे बीजेपी अध्यक्ष कोसों दूर रहते हैं। पटवारी के नरोत्तम पर तंज कसने पर बीजेपी अध्यक्ष ने सधा हुआ जवाब ही आया होगा क्योंकि बीजेपी अध्यक्ष जब जूनियर नेताओं की इज्जत करते हैं तो सीनियरों की तो बात ही अलग हो जाती है। फिर दोनों नेताओं ने दतिया उप चुनाव की बात की होगी जिसमें बीजेपी अध्यक्ष ने कहा होगा आपने इस बार अच्छे उम्मीदवार पर दांव लगाया है लेकिन आपकी पार्टी में एकजुटता का अभाव है ऐसी स्थिति में आपके कार्यकर्ता एकजुट होने से रहे। बीजेपी अध्यक्ष के इतना कहने पर कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा होगा कि भाई साहब आपकी पार्टी में तो एक साथ बड़ी संख्या में इस्तीफे हो गए और आप लोगों ने अपने ही कार्यकर्ताओं पर लाठियां भंजवा दी। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता बाहर से लाए हुए उम्मीदवार को कैसे जितवाएंगे। कुल मिला कर दोनों नेताओं की यह यात्रा दोनों पार्टी के भविष्य की यात्रा को भी दर्शाती है। ऐसे मौके और मुलाकातें कम ही देखने को मिला करती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow