भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ में बड़ी नियुक्तियां 10 संभागों में पदाधिकारी घोषित कर्नल ईशान हैं प्रकोष्ठ के संयोजक

Jul 15, 2026 - 20:22
Jul 15, 2026 - 20:51
 0  252
भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ में बड़ी नियुक्तियां 10 संभागों में पदाधिकारी घोषित कर्नल ईशान हैं प्रकोष्ठ के संयोजक

मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक सक्रियता तेज हो गई है। प्रदेश के किसी भी प्रकोष्ठ द्वारा अभी तक कार्यकारिणी घोषित नहीं किए जाने के बीच भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ ने सबसे पहले कदम बढ़ाते हुए 10 संभागों में नियुक्तियों की घोषणा कर दी है।

प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कर्नल ईशान आर. (सेवानिवृत्त) ने 15 जुलाई 2026 को जारी आदेश में प्रदेश सह संयोजकों और प्रदेश कार्यालय मंत्री के नाम घोषित किए। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से यह सूची जारी की गई है।

कर्नल ईशान का फास्ट ट्रैक मॉडल
कर्नल ईशान ने प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी संभालने के महज दो महीने के अंदर पूरी कार्यकारिणी को जमीन पर उतार दिया। संगठन के जानकार इसे "रिकॉर्ड समय में नियुक्ति" बता रहे हैं। 

किन्हें मिली जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार 10 नेताओं को प्रदेश सह संयोजक और 1 को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया है:

प्रदेश सह संयोजक:
1.  बलवीर सिंह तोमर
2.  अरविंद सिंह तोमर  
3.  वीरेन्द्र सैनी
4.  रमाशंकर सिंह
5.  विष्णुकांत विश्वकर्मा
6.  रमेश प्रसाद पाण्डेय
7.  देवेन्द्र कुमार
8.  भीम सिंह गुर्जर
9.  शिवराज सिंह तवर
10. सुदामा सूर्यवंशी

प्रदेश कार्यालय मंत्री:
11.  रामवीर सिंह कुशवाह

आदेश में कहा गया है कि शेष पदाधिकारियों की सूची यथाशीघ्र जारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow